Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए शुरु हुई पत्रकारों की बिक्री, BJP मीडिया प्रभारी दाम लगाते Viral

ध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक जोरदार वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में भाजपा के मीडिया प्रभारी पत्रकारों और उनके चैनल का नाम लेकर अवकातानुसार उनकी कीमत लगा रहे हैं.

वीडियो वायरल होते ही गली चौराहों पर इसकी चर्चा हो रही है. वीडियो सिंगरौली के भाजपा मीडिया प्रभारी नीरज सिंह का बताया जा रहा है. नीरज लोकसभा चुनाव में सीधी सिंगरौली प्रत्याशी राजेश मिश्रा के समर्थन में खबर चलवाने के लिए मीडिया को मैनेज कर रहे, बताये जा रहे हैं.

वायरल वीडियो में बाकायदा सिंगरौली जिले के हर पत्रकार का नाम लेकर भाजपा मीडिया प्रभारी यह बता रहे हैं कि किस पत्रकार को कितना पैसा देना है.वीडियो में पत्रकारों की एक लिस्ट भी दिखायी दे रही है जिसमें सिंगरौली जिले के अधिकांश पत्रकारों का नाम तथा उनको मिलने वाली राशि का जिक्र किया गया है.

साफ-सुथरी राजनीति का हवाला देने वाली भाजपा द्वारा किस तरह मीडिया को अपने पक्ष में करके मीडिया के द्वारा भाजपा के पक्ष में माहौल बनवाया जा रहा है उसका जीता जागता उदाहरण वायरल वीडियो में देखा जा रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही क्या करते हैं, ये देखने वाली बात होगी. बहरहाल..सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा आचार संहिता का खुला उल्लंघन किस तरह किया जा रहा है वायरल वीडियो में देखा जा सकता है.

देखें वीडियोBhadas4Media

भड़ास4मीडिया (सूत्रों से प्राप्त) इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन