Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

भाजपा का ये विधायक तो महिलाओं को खुलेआम पीटता है, देखें तस्वीरें

मीडिया ने ढंग से नंगा कर दिया रुद्रपुर भाजपा विधायक ठुकराल को… रुद्रपुर। उत्तराखंड में रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दलितों के साथ मार-पीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसकी जानकारी सोशल, प्रिंट और इलैक्ट्राॅनिक मीडिया में सार्वजनिक हो गयी है। यह पहली बार है जब विधायक की गुंडई व्यापक रूप से आम हुई है। 11 मार्च के अमर उजाला और दैनिक जागरण ने इसे मुख्य पृष्ठ पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

मीडिया ने ढंग से नंगा कर दिया रुद्रपुर भाजपा विधायक ठुकराल को… रुद्रपुर। उत्तराखंड में रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दलितों के साथ मार-पीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसकी जानकारी सोशल, प्रिंट और इलैक्ट्राॅनिक मीडिया में सार्वजनिक हो गयी है। यह पहली बार है जब विधायक की गुंडई व्यापक रूप से आम हुई है। 11 मार्च के अमर उजाला और दैनिक जागरण ने इसे मुख्य पृष्ठ पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

इससे पहले रुद्रपुर से प्रकाशित सांध्य दैनिक न्यूज प्रिंट ही इस प्रकरण की खबर प्रकाशित करने का साहस कर पाया। अन्य सांध्य दैनिक खबर पचा गये। हालांकि व्हाट्सअप पर घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ और कुछ समाचार वेबसाइटों ने भी प्रकरण की खबर प्रकाशित की। 11 मार्च के हिंदुस्तान ने भी अंदर के पृष्ठ पर औपचारिकता पूरी करने के लिए थाने में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर छोटी सी खबर छापी है। आमतौर पर ठुकराल की बदतमीजियों की खबर मीडिया प्रकाशित नहीं करता। अमर उजाला ने अभी पत्रकारिता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए ठुकराल की कुछ पुरानी बदतमीजियों का भी संक्षिप्त जिक्र किया है। यहां पेश है दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के अंश —-

पीड़ित पक्ष ने इस मामले में विधायक के खिलाफ तहरीर दे दी है। मामला ट्रांजिट कैंप के शिवनगर से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री बीते दिनों इंदिरा कालोनी के रामकिशोर उर्फ श्याम के नाबालिग पुत्र के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी, साथ ही किशोर के पिता, मां और बहनों पर भी उसका साथ देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों की तलाश भी शुरू कर दी गई थी। किशोर के पिता रामकिशोर उर्फ श्याम ने जैसे-तैसे दोनों को शुक्रवार दोपहर घर बुला लिया था। इसके बाद वे पंचायत के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल के घर चले गए। वहां सहमति न होने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

रामकिशोर का आरोप है कि पंचायत में ठुकराल समेत भाजपा के कुछ नेताओं ने उनके नाबालिग पुत्र से मारपीट की। जब बीच-बचाव को उनकी पत्नी माला देवी, सोनम और आरती गईं तो उनसे भी ठुकराल ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे उसकी पत्नी और पुत्रियां घायल हो गईं। साथ में आए रिश्तेदारों से भी मारपीट की गई। इसके बाद वह उनके नाबालिग पुत्र को वाहन में बैठाकर ट्रांजिट कैंप थाना ले गए। शनिवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया था।

शनिवार को विधायक राजकुमार ठुकराल की किशोर के बहनों और परिजनों से मारपीट का वीडियो रुद्रपुर में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। विपक्षी दल सक्रिय हो गए और फोन घनघनाने लगे। सूत्रों की मानें तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है और उन्होंने पूरे मामले ही एसएसपी यूएसनगर डॉ. सदानंद दाते से रिपोर्ट मांगी है। मामला सोशल मीडिया के जरिये उन तक पहुंचा है। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस जांच करेगी और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है और उन्होंने पूरे मामले ही एसएसपी यूएसनगर डॉ. सदानंद दाते से रिपोर्ट मांगी है। वीडियो में ठुकराल हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर भी सौंपी गयी है। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते की ओर से ठंडी प्रतिक्रिया आई है। मालूम हो कि पुलिस ठुकराल को पहले भी बचाती रही है। पिछले साल पुलिस दफ्तर में ही एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी।

पुलिस ने हल्की धारा में मामला दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे पहले विधायक 2 अक्टूबर 2011 के दंगों में आरोपी थे। करीब चार महीने पुलिस उन्हें फरार बताती और तलाश करने का ड्रामा करती रही। ठुकराल भेष बदलकर विधान सभा में होकर चले गये। पुलिस के अनुसार उसे जानकारी बाद में हुई। जो ठुकराल को जानते हैं उन्हें पता है कि वे बहुत गुस्सैल हैं, जल्दी आपा खो बैठते हैं और प्रायः गाली-गलौज करते रहे हैं।

अब देखें कुछ तस्वीरें और इस घटना की कवरेज के स्क्रीनशाट…

AP Bharati
Writer-Journlist
Editor- PEOPLES FRIEND (Hindi Weekly)
Rudrapur (Uttarakhand)
9897791822
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन