Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर फिल्म बनाने वाला भाजपा नगर उपाध्यक्ष गिरफ्तार, देखें वीडियो

अनुज पाटकार-

यूपी के जालौन जिले में पुलिस ने कोंच नगर के भाजपा उपाध्यक्ष को नाबालिग के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट करने के मामले में गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष के खिलाफ यह कार्यवाही नाबालिग लड़कियों की शिकायत के बाद की है। पुलिस ने भाजपा नेता के घर पर छापेमारी करते हुये उसे गिरफ्तार किया। साथ ही घर से एक हार्ड डिस्क भी बरामद की है, जिसमें पुलिस को कई वीडियो भी मिले है। इन वीडियो में आरोपी नाबालिग लड़कियों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते दिख रहा है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी का मेडिकल कराते हुए जेल भेज दिया।

पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर का है, जहां पर पुलिस ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष राम बिहारी राठौर को सेक्सुअल हरासमेंट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दो नाबालिग की शिकायत पर की है। इन्होंने कोंच कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि भगत सिंह नगर निवासी राम बिहारी राठौर उनको घर में बुलाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था। इस शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा नगर उपाध्यक्ष राम बिहारी राठौर को घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घर की तलाशी ली तो पुलिस को वहां से एक हार्ड डिस्क, लैपटॉप तथा डीवीआर भी बरामद हुई है। पुलिस ने उसकी जांच की तो उसमें कई अश्लील वीडियो नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के मिले हैं जिनका भाजपा नगर उपाध्यक्ष यौन उत्पीड़न करते थे। पुलिस ने उस हार्ड डिस्क, लैपटॉप और डीवीआर को ज़ब्त कर लिया है। साथ ही भाजपा नगर उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। यह मामला सामने आने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने आरोपी का मेडिकल के कराते हुए उसे जेल भेज दिया है।

इस मामले में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि दो अलग-अलग मामले कोंच कोतवाली में आए हुए थे, जिन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही छापेमारी करते हुए लैपटॉप, हार्ड डिस्क, डीवीआर बरामद हुई है। इसमें अश्लील वीडियो मिले हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जब उनसे पूछा गया है कि आरोपी किसी पार्टी से है, तो उन्होंने कहां कि अभियुक्त अभियुक्त होता है, उस बारे में वह टिप्पणी नहीं कर सकते हैं, इसके अलावा वह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं, जिससे और भी मामले सामने आ सकते हैं।

वहीं पकड़े गए आरोपी भाजपा नगर उपाध्यक्ष रामबिहारी का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है, उसने चोरी का मुकदमा कुछ लड़कों के खिलाफ लिखाया था, जिस कारण उसे फंसाया जा रहा है। बता दें कि आरोपी रिटायर्ड रेवेन्यू इंस्पेक्टर है, और वह भाजपा में कई वर्षों से राजनीति कर रहा था। उसे नगर उपाध्यक्ष बनाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई करेगी।

देखें संबंधित वीडियो-

https://youtu.be/gOqwCjOHuMY

यूपी के जालौन जिले से अनुज पाटकार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन