Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

एमपी का भाजपा नेता इस पुलिस अफसर को बुरी तरह हड़का रहा (सुनें टेप)

मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता ईमानदार अफसरों से उसी तरह व्यवहार कर रहे हैं जिस तरह यूपी में सपा के नेता करते हैं. अनूपपुर जिले में एक ऑडियो वायरल हुआ है. इस आडियो को सुनने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि जिसको मध्य प्रदेश में नौकरी करनी हो वो भाजपा नेताओं की चरण वंदना करे अन्यथा नौकरी करना संभव नहीं. बिना वजह आप सस्पेंड किये जा सकते हैं. अनूपपुर जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका पसान के अध्यक्ष और बीजेपी नेता राम अवध सिंग ने भालूमाड़ा थाने से लाइन अटैच हुए टीआई सुनील गुप्ता को सस्पेंड और बर्खास्त करने की धमकी दी है.

धमकी में साफ साफ कहा जा रहा है- ”तुम जानते नहीं रामअवध सिंह को…. लगाता हूँ फ़ोन मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री को… अब तुम्हें निलंबित नहीं, बर्खास्त न करवाया तो देखना तुम…”. इस पूरी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया. टीआई सुनील गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक अनुराग शर्मा और कलेक्टर अनूपपुर को सारी जानकारी दी. टीआई का कहना है कि अनूपपुर कोतवाली प्रभारी रहते हुए उन्होंने इस बीजेपी नेता के क्रेशर से अवैध विस्फोटक बरामद किया था. इसी के बाद साजिश रची गई और नेता के दबाव में आईजी ने पहले लाइन अटैच किया और अब निलंबित.

सस्पेंड हुए टीआई ने कुछ समय पहले अनूपपुर कोतवाली प्रभारी रहते हुए इन नेता महाशय के क्रेशर से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया था और उस पर एक्शन लिया था… टीआई को मानें तो ये उसी कार्यवाही का परिणाम मिला है. वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता अभद्र और अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा है. टेप सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/jznH4kMUmzs

विजय उरमलिया
अनूपपुर
मध्य प्रदेश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन