Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डीआईजी के खिलाफ लड़ रही सब इंस्पेक्टर अरुणा राय का सम्मान

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने आज पीटीएस, मेरठ में तैनात एसआई(सीपी) अरुणा राय को एक आईपीएस डीपी श्रीवास्तव, डीआईजी पीटीएस मेरठ के खिलाफ खड़े होकर उन पर यौन अपराध का मुक़दमा लिखवाने और उसमे सामने आ कर अपनी बात रखने की उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया.

arunarai

सर्किट हाउस, मेरठ में एक समारोह में डॉ ठाकुर ने अरुणा राय के कार्यों और उनके सहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विभाग के एक वरिष्ठ अफसर द्वारा किये गए यौन शोषण के खिलाफ ना सिर्फ एफआईआर दर्ज करायी बल्कि उन्होंने सामने आ कर इसका मजबूती से सामना किया जो बहुत हिम्मत की बात है.

डॉ ठाकुर ने अरुणा के इस बहादुरी को समाज के लिए एक उदाहरण बताते हुए दूसरी महिलाओं को भी यौन शोषण और यौन अपराधों के खिलाफ खुल कर सामने आने और ऐसा अपराध करने वालों को सजा दिलाने के लिए आगे बढ़ने की बात कही और कहा कि अरुणा का सम्मान ऐसी सभी महिलाओं का सम्मान है जो किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न का मजबूती से मुकाबला कर रहे हैं.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    September 20, 2014 at 10:48 am

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन