Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

साधना प्लस न्यूज़ के चैनल हेड ने सरकारी आवास लौटाया!

साधना प्लस न्यूज चैनल के हेड बृजमोहन सिंह को साल 2014 में राज्य सम्पति विभाग ने राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके 305 लॉ प्लास कॉलोनी में सरकारी आवास दिया था.पिछले एक साल से बृजमोहन सिंह का कार्यक्षेत्र नोएडा होने के कारण वो लखनऊ बहुत कम रहते हैं. इसके अलावा जब वो लखनऊ होते हैं तब वो अपने परिवार वालों के साथ रहते है. ऐसे में सरकारी आवास की उपयोगिता उनके लिए नहीं थी.

ऐसे में बृजमोहन सिंह ने फैसला लिया कि सरकारी आवास राज्य संपति विभाग को वापस कर दी जाए जिससे किसी जरुरतमंद पत्रकार को ये आवास दिया जा सके.

बताया जाता है कि काफी पत्रकारों ने उनसे कहा कि आवास बहुत मुश्किल से मिलता है, इसे वापस न करें और किसी को किराये पर दे दें, जैसे कई अन्य पत्रकारों ने किया है, जो अपने निजी मकान में रहते हैं और सरकारी आवास किराये पर दे दिया है क्योंकि सरकारी आवास राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में स्थित होते हैं. लेकिन बृजमोहन सिंह ने साफ इंकार कर दिया और मकान राज्य सम्पत्ति विभाग को वापस कर दिया.

उन्होंने साथ ही सीएम योगी को भी पत्र दे दिया जिसमें इस आवास को किसी जरुरतमंद पत्रकार को आवंटित करने का आग्रह किया गया है.

बृजमोहन सिंह ने मांग की है कि अन्य पत्रकार भी जिनके राजधानी में अपने खुद के आवास हैं या वो पत्रकार जो अब नोएडा में कार्यरत हैं वो अपने-अपने सरकारी आवास को रिक्त करें जिससे वो पत्रकार जो अपने परिवार के साथ मोटी रकम किराया के रूप में देकर रह रहे हैं, वो लाभ उठा सकें क्योंकि इन सरकारी आवासों के किराये काफी कम होते हैं.

बृजमोहन सिंह ने निजी रूप से लॉ प्लास में अपने नाम आवंटित सरकारी मकान में काफी काम करवाया जिसके चलते फ्लैट नंबर 305 को आपने नाम आवंटित कराने की राज्य संपति विभाग में होड़ सी लगी हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन