Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

साधना प्लस न्यूज़ के चैनल हेड व यूपी टीम को मिला मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड

दिल्ली। देश के अग्रणी पत्रकारों को प्रोत्साहित व सम्मानित करने का कार्य विगत 14 वर्षों से निर्बाध रूप से करते आ रहे मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 14वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन दिल्ली में किया गया। इसमें साधना टीवी के चैनल हेड बृजमोहन सिंह को बेस्ट चैनल हेड का सम्मान दिया गया।

इसके अलावा साधना टीवी की ही यूपी टीम को बेस्ट क्रिएटिव टीम का सम्मान दिया गया। यह सम्मान यूपी स्टेट हेड अपूर्व जायसवाल व विशेष संवाददाता हिमांशु त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ ग्रहण किया।

अरुण शर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से वरिष्ठ पत्रकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम में ज़ी हिंदुस्तान, आज तक, राज्य सभा टीवी व टीवी9 भारतवर्ष के साथ ही प्रिंट व डिजिटल मीडिया के अग्रणी पत्रकारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन