Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल, अबकी पुलिस वालों ने फौजी को पीटा, देखें वीडियो

फौजी बंटी सिंह

यूपी में लॉ एंड आर्डर के मामले में बुलंदशहर सबसे खराब और खतरनाक जिले में शुमार हो गया है. यहां पुलिस वाले किसी अपराधी से पैसे लेकर किसी निर्दोष युवक को इनामी बदमाश बना देते हैं तो कभी यही पुलिस वाले सरेआम देश की सेवा करने वाले फौजी की पिटाई करने लगते हैं. इस फौजी ने खुद का एक वीडियो जारी कर योगी राज में बुलंदशहर की अराजक पुलिस का ब्योरा विस्तार से दिया है.

खाकी ने सेना के जवान को जमकर पीटा… इंसाफ को भटक रही सैनिक की पत्नी… पर मीडिया वाले चुप्पी साधे हैं… सोशल मीडिया पर फौजी का वीडियो वायरल होने लगा है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप तो है लेकिन अभी किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ है…

बुलंदशहर में खाकी की शर्मनाक करतूत सामने आई है… कस्बा जहांगीराबाद में एक सेना का जवान बंटी सिंह निवासी गांव चचरई एक सप्ताह पूर्व अपनी बीमार पत्नी को दवाई दिला कर मोटरसाइकिल से आ रहा था… रास्ते में ठेले से कुछ सामान लेने लगा.. तभी पीछे से आई डायल 100 की गाड़ी ने उसकी गाड़ी में डंडा मार कर कहा कि इसे साइड हटा… उस सैनिक ने कहा कि सर फल लेकर हटा रहा हूं तो इतने में ही बस पुलिस गाड़ी से उतरकर गिरेबान पकड़कर फौजी पर जमकर लाठी डंडे बरसाए और अपनी गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगे…

देश की रक्षा करने वाले सैनिक ने जब खुद को खाकी से बचने की गुहार लगाई तो खाकी वर्दी ने उसे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया… इसके बाद पीड़ित फौजी ने जैसे तैसे पुलिसकर्मियों से अपनी जान बचाई… इस बचाव की प्रक्रिया में फौजी ने पुलिसकर्मियों पर भी हाथापाई की… उसके बाद फौजी अपनी ड्यूटी चला गया… बाद में पुलिस वालों ने खुद को फंसता देख पीड़ित फौजी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया… इसके बाद से फौजी के घर ताबड़तोड़ दबिश देकर परिजनों के साथ भी बदसलूकी की जा रही है…

पीड़ित परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय के लिए आवाज लगाई है… इस फौजी को इंसाफ मिल पाएगा और इन दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई होगी, यह तो पता नहीं लेकिन पीड़ित फौजी के परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं…

बताया जा रहा है कि एसएसपी केबी सिंह ने परिजनों को न्याय का आश्वासन दिया है.. हालांकि एसएसपी केबी सिंह के संज्ञान में होते हुए भी  निर्दोष युवक को इनामी बदमाश बनाने की फैक्ट्री बुलंदशहर के पुलिस विभाग में स्थापित की गई लेकिन कहीं कुछ हुआ नहीं… देखना है कि एसएसपी केबी सिंह इस पीड़ित फौजी और उसके परिजनों को न्याय दिला पाते हैं या फिर सदा की तरह अपने विभाग की गलत करतूत का बचाव करते हुए घटना से आंख मूद लेने का प्रयास करते हैं….

देखें संबंधित वीडियो…

https://youtu.be/lqz6FVLqHxo

इसे भी पढ़ें….

बुलंदशहर पुलिस ने निर्दोष युवक को इनामी बदमाश में तब्दील कर दिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajnish Tara

    August 9, 2018 at 5:19 pm

    Ek fauji jo desh ki raksha ke liye apna gharbaar chod deta hai ….uske sath aisa vyavhaar…. chi … chi… shame on system

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन