Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी और पार्टी के लिए जहर उगलते आचार्य प्रमोद का बहिष्कार करने की अपील

बुलंदशहर। कांग्रेस के पूर्व नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कांग्रेसियों के नाम एक पत्र लिखकर पार्टी के कुछ नेताओं को आईना दिखा दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेसियों से नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के लिए लगातार अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आचार्य प्रमोद्ब कृष्णम के राजनैतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का आव्हान किया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने दो टूक कहा है कि जो कांग्रेस और राहुल गांधी का विरोध है वो प्रतीक कांग्रेस कार्यकर्ता का विरोधी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस ने जिस आचार्य प्रमोद कृष्णम को सबकुछ दिया, नाम दिया, पहचान दी, आज वही कांग्रेस का गद्दार भाजपा और आरएसएस से मिलकर नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी पर लगातार अमर्यादित एवं झूठी, मनगढ़ंत टिप्पणी करता रहता है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम के कार्यक्रम में यदि कोई कांग्रेसी शामिल होता है तो मैं समझता हूं वह कांग्रेसी नहीं हो सकता और न वह श्री राहुल गांधी, दीदी प्रियंका गांधी का सच्चा सिपाही हो सकता है।

जियाउर्रहमान ने आगे लिखा है कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता को आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसे कांग्रेस के गद्दारों के कार्यक्रमों का विरोध करना चाहिए। पार्टी ऐसे कांग्रेस नेताओं को भी चिन्हित करेगी जो आचार्य प्रमोद कृष्णम के कार्यक्रम के होर्डिंग और बैनर पर फोटो लगवा रहे हैं। जो राहुल गांधी और कांग्रेस का विरोधी है वह प्रत्येक कार्यकर्ता का विरोधी है।

उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम के कोई भी कार्यक्रम सामाजिक हो या राजनैतिक, पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

जियाउर्रहमान ने बताया कि जो पार्टी और हमारे नेता के खिलाफ अनाप शनाप कहेगा और अशोभनीय टिप्पणी करेगा इसके प्रत्येक कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन