Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज के अखबार : चढ़ावा चोरी मामले में FIR की खबर छापनी ही पड़ी, TOI में सिंगल कॉलम हिन्दू में अंदर 

Front-page news: 'From Sunday, India will resume tourist visas for Bangladesh nationals: Trivedi'; shows two officials shaking hands in a room.

अब वीजा लेकर होगी घुसपैठ? बांग्लादेश का पासपोर्ट उनकी नागरिकता का सबूत होगा या नहीं या  वीजा नाम से तय हो जाएगा? आज ही द टेलीग्राफ में खबर है, शुवेन्दू ने यूसीसी, अपराध विधेयक तैयार किया।

संजय कुमार सिंह

अयोध्या में राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की शिकायत पुरानी है। पहले तो शिकायतें सुनी ही नहीं गई, 2021 में चोरी से इनकार किया गया, कार्रवाई नहीं हुई। अब जब सब रास्ते बंद हो गए तो आठ दिन बाद एफआईआर हुई है। बड़े लोगों को छोड़ दिया गया है और इसकी खबर टाइम्स ऑफ इंडिया में सिंगल कॉलम की है जबकि द हिन्दू में अंदर होने की सूचना पहले पन्ने पर है। दैनिक भास्कर में पहले पन्ने पर पासपोर्ट बनाने की फीस बढ़ाए जाने की खबर है लेकिन चढ़ावा चोरी की खबर दूसरे पहले पन्ने पर है। नवोदय टाइम्स में खबर लीड के बराबर, चार कॉलम में बॉक्स है। खबर के अनुसार, 8 नामजद किए गए हैं और दो गिरफ्तार हुए हैं। दि एशियन एज में यह खबर सिंगल कॉलम है। द टेलीग्राफ में यह खबर पहले पन्ने पर नहीं है लेकिन कलकत्ता के डबल इंजन वाली राजधानी बनने पर उसका हाल बताने वाली तस्वीर है, निर्माणाधीन गोदाम गिरने से मरने वालों की संख्या 11 होने की खबर है तो आरोप कलकत्ता के मेयर फिरहाद हकीम के सिर मढ़ने की कोशिश की गई है। फिरहाद हकीम अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और अभी यह पद खाली है। वे  कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी टिकट पर विधायक चुने गए हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की सहमति मिलने के बाद ही इस्तीफा दिया था। ऐसे में उनपर आरोप लगाने का बहुत मतलब नहीं है और अभी भी पहले की ही व्यवस्था चल रही है तो मुख्यमंत्री बदलने का लाभ क्या हुआ। हालांकि मुख्यमंत्री बदलने से भलाई की जरूरत या इच्छा होती तो भ्रष्टाचार के आरोपी को मुख्यमंत्री बनाया ही क्यों जाता। हालांकि, अभी यह मुद्दा नहीं है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबर दि एशियन एज में भी सिंगल कॉलम है। इंडियन एक्सप्रेस और अमर उजाला में यह लीड है। देशबन्धु में यह छह कॉलम की लीड भूकंप से थर्राया वेनेजुएला के साथ दो कॉलम की खबर है लेकिन टॉप पर। मुख्य शीर्षक है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज। दो बुलेट प्वाइंट हाईलाइट किए गए हैं – 1) चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू  समेत आठ नामजद और 2) ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो रिश्तेदार भी आरोपी। अमर उजाला का शीर्षक है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आखिरकार 20वें दिन 8 पर केस, सभी गिरफ्तार। उपशीर्षक है – आरोपियों में ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो रिश्तेदार, चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू भी।

अमर उजाला की एक खबर, चंपत राय ने तो किया था साफ इंकार के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब राम मंदिर से करोड़ों रुपये का चढ़ावा गायब होने का गंभीर आरोप लगाया था, तब तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महा सचिव चंपत राय ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि सरकार की एसआईटी में जब ट्रस्ट पदाधिकारी फंसने लगे, तो एफआईआर कराने पर मजबूर होना पड़ा। चंपत राय ने 8 जून को वीडियो जारी कर कहा था, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इसमें ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। ऑडिट कई दिन तक चलता है। वही कार्य आजकल हो रहा है। अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, एसआईटी की रिपोर्ट और ट्रस्ट की शिकायत पर हुई एफआईआर। मुख्य शीर्षक है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी… 8 पर केस; चंपत समेत किसी ट्रस्टी का नाम नहीं। खबर के अनुसार, ज्यादातर आरोपी चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े, चंपत के पूर्व ड्राइवर का नाम भी। दैनिक भास्कर में एक और खबर है, आप सांसद का दावा – 11 जमीन सौदों के सुबूत सौंपे; सपा बोली जांच में लीपापोती

अंग्रेजी अखबारों में एफआईआर की खबर सिर्फ इंडियन एक्सप्रेस में लीड है। खबर के अनुसार शिकायतकर्ता अयोध्या ट्रस्ट के सदस्य हैं और कार्रवाई तब हुई जब एसआईटी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास गई। एक्सप्रेस ने इसके साथ यह खबर भी दी है कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का बचाव किया है लेकिन उनकी फर्म के जमीन खरीदने पर शांत है। खबर के अनुसार 2021 से इसमें चार गुना वृद्धि हुई है। यही नहीं, जिस फर्म में मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा की 73 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद कम से कम 2.6 एकड़ जमीन खरीदी। हिन्दुस्तान टाइम्स में चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर की खबर तीन कॉलम में है। सीधा-सरल शीर्षक है, चढावा मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव का सहायक, 7 अन्य आरोपी। टाइम्स ऑफ इंडिया की सिंगल कॉलम की खबर का शीर्षक है, राम मंदिर चढ़ावा मामले में एफआईआर के बाद आठ रोके गए। इस मामले में गौरतलब है कि अमर उजाला ने आठो की गिरफ्तारी की खबर दी है। शीर्षक ही है, 8 पर केस, सभी गिरफ्तार। लेकिन नवोदय टाइम्स ने दो ही लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर दी है। छोटे मोटे अपराधियों और बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में भाजपा सरकारों की पुलिस का दोहरा रवैया दिखता है तो यहां भी दिखना कोई खास बात नहीं है। वैसे भी, पक्षपात छिपाने की कहीं कोई कोशिश होती हो, ऐसा भी नहीं लगता है।

बांग्लादेशियों के लिए पर्यटक वीजा

इंडियन एक्सप्रेस की एक और खबर के अनुसार तकरीबन दो साल तक निलंबित रहने के बाद भारत इतवार से बांग्लादेश के नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा देना शुरू करेगा। घुसपैठ की खबरों, चर्चा और आरोपों के बाद जब अब उसे रोक दिया गया है तथा उस दिशा में बड़ी कार्रवाई करने की खबर है तब पर्यटक वीजा का दुरुपयोग भी हो सकता है। अब आने वाले अगर नहीं जाएंगे तो उन्हें ढूंढ़कर वापस भेजने का विकल्प है लेकिन वह तो पहले भी था और ढूंढ़ना लगभग उतना ही मुश्किल या महँगा रहेगा। बेशक पड़ोसी देश के लिए यह सुविधा होनी चाहिए लेकिन होने का लाभ क्या होगा और कैसे होगा समझना मुश्किल है। ऐसे में सरकार के इस निर्णय पर चर्चा जरूरी है। (जारी)

दूसरा भाग पढ़िए – आज के अखबार (दो) : डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का स्वतः संज्ञान लेना और अब सीबीआई की जांच, छापे

लिंक यह रहाhttps://www.bhadas4media.com/digital-arrest-par-supreme-court-kaa-sangyaan/

मैं रोज चार हिन्दी और छह अंग्रेजी, कुल दस, कई बार इससे भी ज्यादा अख़बार देखकर उसकी खास बातें लिखता हूँ। अंग्रेजी की खबरों के खास अंशों का अनुवाद करता हूं। वह भी लिखता हूं जो अखबार नहीं लिखते या नहीं लिख सकते हैं। जो लिखता हूं उसमें बहुत कुछ याद से लिखा होता है। एआई का सहयोग होता है। कुछ अंग्रेजी अखबारों की खबरों का अनुवाद होता है। इसलिये भूल-चूक की आशंका है। कृपया कहीं उल्लेख करने या हवाला देने से पहले अपने स्तर पर पुष्टि कर लें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन