Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चन्दौली जिले का नाम ‘कीनाराम नगर’ होना चाहिए

रंगनाथ सिंह-

अनिल भाई की पोस्ट से पता चला कि आज चन्दौली जिले का स्थापना दिवस है। मेरी राय में वाराणसी जिले की एक तहसील के नाम पर नए जिले का नाम चन्दौली रखना पूर्णतः गलत था। यह नाम नामकरण करने वालों के बौद्धिक आलस्य की उपज था।

मेरी राय में जिले का नाम कीनाराम नगर होना चाहिए क्योंकि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी विभूति बाबा कीनाराम हैं।

चन्दौली कई सौ सालों से वाराणसी जिले या स्टेट का अंग था। जिन लोगों ने वाराणसी जिले का विभाजन किया उन्होंने बहुत होशियारी से गंगा नदी को सीमारेखा न मानते हुए पुल पार कर के राम नगर का किला भी वाराणसी में ले लिया।

भौगोलिक विभाजन के लिए प्राकृतिक सीमारेखा पूरी दुनिया में सबसे उत्तम मानी जाती है। अगर वाराणसी और चन्दौली के विभाजन को भी गंगा इस पार और उस पार के हिसाब किया गया होता तो बेहतर होता।

विभाजन रेखा में बदलाव तो बड़ी लकड़ी उठाने जैसा है। नाम कम मेहनत में बदला जा सकता है। चन्दौली जनपद के जो लोग इस प्रस्ताव से सहमत हैं वे कृपया इसे आगे जरूर बढ़ाएँ।

बाबा कीनाराम नगर ही नहीं किसी भी अन्य नगर से नया जिला बनाना हो तो नामकरण में वहाँ के प्रसिद्ध महापुरुषों को तवज्जो देनी चाहिए। परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर भी केवल सड़क का नाम रखने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन