Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टीवी को झटका, चर्चित एंकर चारुल मलिक ने कहा गुडबॉय!

खबर है कि चर्चित एंकर चारुल मलिक ने इंडिया टीवी न्यूज चैनल को गुडबाय कह दिया है. वे यहां पहले ‘सास बहू और सस्पेंस’ नाम का खूब टीआरपी देने वाला प्रोग्राम एंकर व प्रोड्यूस करती थीं. कोरोना काल में इसकी जगह वे बालीवुड पर केंद्रित शो ‘तलाश एक सितारे की’ प्रोड्यूस और एंकर करने लगीं. ये शो अब भी आन एयर है.

चारुल मलिक इंडिया टीवी में तब गईं थीं जब वहां पर अजीत अंजुम हुआ करते थे. मुंबई के लिए चारुल मलिक समेत पूरी टीम बनाई गई. दस मई 2015 को चारुल ने इंडिया टीवी में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर व एंकर ज्वाइन किया. चारुल और उनकी टीम ने चर्चित शो ‘सास बहू और सस्पेंस’ शुरू किया. लांच के दो महीने बाद ही दोपहर बाद के कार्यक्रमों में यह सर्वाधिक टीआरपी देने वाला शो बन गया. ये शो एबीपी न्यूज और आजतक को टक्कर देने लगा.

सास बहू और सस्पेंस डेली शो था. चारुल इसे प्रोड्यूस भी करती थीं और एंकर भी करती थीं. कोरोना काल में ये कार्यक्रम होल्ड कर इसकी जगह ‘तलाश एक सितारे की’ नाम से कार्यक्रम लाया गया. इस बालीवुड शो को भी चारुल प्रोड्यूस व एंकर करती थीं.

दरअसल इंडिया टीवी में चारुल का कांट्रैक्ट खत्म हो रहा था. इंडिया टीवी के मालिकान रजत शर्मा और रीतू दोनों ही चारुल को चैनल से जाने नहीं देना चाहते थे. उन्होंने चारुल को आफर दिया कि वे दिल्ली आ जाएं और जनरल न्यूज करें. पर चारुल एंटरटेनमेंट की दुनिया में इतनी रम गई हैं, इस दुनिया में उनका इतना नाम हो गया है कि उन्हें मुंबई छोड़ना अच्छा नहीं लग रहा था. इस कारण उन्होंने विनम्रता से दिल्ली शिफ्ट करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

सूत्रों का कहना है कि चारुल को कई सीरियल्स का आफर है. एंटरटेनमेंट शोज के लिए कई चैनल्स से भी आफर है. पर इसके बारे में चारुल महीने भर बाद सोचेंगी. फिलहाल उनका एक महीने का फुल टाइम रेस्ट का प्रोग्राम है.

चारुल मलिक ने जाते जाते अपने रजत जी रीतू मैम और अजीत अंजुम सर को धन्यवाद बोला है, काम करने के लिए यह शानदार मौका देने के लिए.

ज्ञात हो कि एंटरटेनमेंट की दुनिया ने चारुल मलिक को बहुत कुछ दिया है. बेस्ट एंकर के लिए उन्हें दादा साबेह फाल्के एवार्ड मिल चुका है. बेस्ट एंटरटेनमेंट एंकर के लिए कई एनटी अवार्ड्स भी मिले हैं. दीपिका पादुकोण के साथ स्केट करते हुए लाइव एंकरिंग करने के लिए चारुल का नाम लिमका बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज है.

चारुल एबीपी न्यूज में मेनस्ट्रीम न्यूज एंकर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. इसके बाद वो आजतक में पहुंच गईं और वहां एंटरटेनमेंट एंकर के रूप में स्थापित हो गईं. इसके बाद वो इंडिया टीवी का हिस्सा बनीं. पूरे छह साल बाद चारुल इंडिया टीवी से अलग हुईं हैं. देखना है कि आगे वह क्या करती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन