Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दैनिक भास्कर के चेतन द्विवेदी लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित!

दैनिक भास्कर कोटा संभाग में इन्वेस्टिगेशन टीम के विशेष संवाददाता चेतन द्विवेदी को लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड ‘5 साल तक की लीज पर बिक रही बेटियां माता-पिता ही कर्ज उतारने के लिए यूपी-एमपी तक भेज रहे,’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर दिया गया है। चेतन द्विवेदी को यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इस बार का 15वां नेशनल लाड़ली मीडिया एंड एडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स फ़ॉर जेंडर सेंसिटिविटी (LMAAGS) 2025 19 नवंबर की शाम मुंबई के टाटा थियेटर में आयोजित किया गया है।

UNFPA द्वारा समर्थित 15वें लाड़ली अवॉर्ड्स ने उन कथाकारों का सम्मान किया जो पितृसत्ता को चुनौती देते हैं और समानता की नई कल्पना करते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रतिष्ठित अभिनेत्री और थियेटर आइकॉन लिलेट दुबे ने कहा कि इन सभी पुरस्कृत संवाहकों ने दिखाया है कि जब रचनात्मकता अंत:करण से संचालित होती है, तो वह दुनिया के महिलाओं के प्रति सोचने के तरीके को बदल सकती है।”

UNFPA द्वारा समर्थित ये वार्षिक पुरस्कार उन पत्रकारों, फ़िल्मकारों और विज्ञापन पेशेवरों का सम्मान करते हैं जिनका काम रूढ़ियों को तोड़ता है और महिलाओं व जेंडर-विविध समुदायों की आवाज़ों को केंद्र में लाता है।

पॉपुलेशन फ़र्स्ट की फ़ाउंडर-ट्रस्टी डॉ. ए.एल. शारदा ने कहा कि यहाँ सम्मानित हर कहानी साहस का काम है।

पुरस्कार पत्रकारिता, विज्ञापन, फ़िल्म, ओटीटी और साहित्य तक फैले थे, जिनमें देशभर के 14 राज्यों से 9 भाषाओं में जेंडर-सेंसिटिव कहानी कहने के लिए 97 से अधिक पेशेवरों को सम्मानित किया गया।

मुख्य आकर्षणों में डिजिटल स्पेस में जेंडर आधारित हिंसा को उजागर करने वाली रिपोर्टें, ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं में महिलाओं की जिजीविषा की कहानियाँ, और विज्ञान, सिनेमा तथा सार्वजनिक नीति में समावेशी कथाओं की खोज शामिल थीं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन