Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जंगलराज : मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या बताती है कि विष्णु सरकार में भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है!

यशवंत सिंह-

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जंगल राज : भ्रष्टाचार उजागर करने पर ठेकेदार ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को मार कर अपने कंपाउंड के सेप्टिक टैंक में डाल दिया और फिर ऊपर से सीमेंट बालू गिट्टी से नया स्लैब ढलवा दिया। ये केस याद रखा जाएगा।

विष्णुदेव के राज में सब कुछ अराजकता की तरफ़ जा रहा है। दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलाई जा रही छत्तीसगढ़ सरकार में भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर की बहुत ख़राब हालत है।


शीतल पी सिंह-

छत्तीसगढ़ में कुछ समय पहले ही कांग्रेस को हराकर अवाम ने डबल इंजन की सरकार हासिल की है! रणविजय सिंह वहीं की एक खबर दे रहे हैं!

छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश सैप्टिक टैंक में मिली है. मुकेश ने एक सड़क में भ्रष्टाचार के मामले पर रिपोर्टिंग की. इसके बाद ठेकेदार पर जांच बैठ गई.

ठेकेदार ने मुकेश को घर बुलाया, तब से मुकेश गायब थे. अब उनकी लाश ठेकेदार के घर के सैप्टिक टैंक में मिली है. सैप्टिक टैंक को सीमेंट की चादर से ढंक दिया गया था.


कांग्रेस-

छत्तीसगढ़ में BJP का जंगलराज

पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने सड़क में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था. इसके बाद से सड़क बनवाने वाला ठेकेदार नाराज था.

ठेकेदार ने मुकेश को बुलाया और उन्हें मारकर लाश को अपने घर की सैप्टिक टैंक में चुनवा दिया.

BJP के जंगलराज में कोई भी सुरक्षित नहीं है. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है.

इस खबर को मीडिया दिखाएगा, BJP सरकार से सवाल करेगा, इसकी उम्मीद नहीं है. क्योंकि मीडिया में ‘सब चंगा सी’ मोड ऑन है.

हमारी मांग है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. पत्रकार मुकेश के परिवार को जल्द न्याय मिले.

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन