Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

कोरोना की मार के कारण छत्तीसगढ़ का एक अखबार बिकने को तैयार

कोरोना की मार से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी अछूता नहीं है। निजी विज्ञापनों में आई भारी गिरावटों के बाद अखबारों को अपना खर्च निकालना भारी पड़ रहा है। कई मध्यम एवं छोटे समाचार पत्र बंद हो गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और जांजगीर चांपा से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी बिकने के लिए तैयार है।

दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्वामी, प्रकाशक मुद्रक एवं संपादक राजेश सिंह क्षत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के एक छोटे से शहर जांजगीर-चांपा जिले से एक सितम्बर 2015 को बड़े जोर शोर से हिन्दी दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का प्रकाशन प्रारंभ किया गया जो कि वहां से प्रकाशित एकमात्र बारह पृष्ठीय समाचार पत्र है। जांजगीर में दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की सफलता को देखते हुए राजधानी रायपुर से इसके द्वितीय संस्करण का प्रकाशन 2 मार्च 2017 से नियमित रूप से किया जा रहा है।

दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का जांजगीर एडिशन को डीएवीपी दर प्राप्त हो चुका है तो वहीं रायपुर एवं जांजगीर दोनों संस्करण विज्ञापन के लिए अनुमोदित सूची में शामिल है। इसके बाद भी पहले नोटबंदी और उसके बाद अब कोरोना के चलते अखबार के संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की संख्या में कमी करने के बाद भी अखबार का प्रिंटिग खर्च वहन करना ही मुश्किल हो रहा है। अखबार भारी घाटे में जा रहा है। ऐसी स्थिति में दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिकने के लिए तैयार है।

संपादक – राजेश सिंह क्षत्री
मो. 7489405373
ईमेल- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन