Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

टीवी चैनल के क्राइम रिपोर्टर को पत्नी ने ही ठिकाने लगा दिया!

त्तीसगढ़ में एक प्राइवेट टीवी चैनल के क्राइम रिपोर्टर की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है. जिसके मुताबिक पत्रकार को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नि ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया.

जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ के गांव चनवारीडांड ग्राउण्ड फॉरेस्ट डिपो के पीछे गुरुवार सुबह पत्रकार रईस अहमद (32) का शव मिला था. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले में मृतक के भाई नसीर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच में बॉडी पर लात, घूंसे और किसी भारी हथियार के चोट के निशान मिले थे.

मृतक के भाई ने बताया कि, लगभग 4-5 साल पहले रईस की शादी मौहारपारा निवासी याकुब की बेटी सफीना से हुई थी. तीन साल की एक बेटी है. 5 महीने पहले सफीना किसी अरजू खान के साथ भाग गई थी. जिसके बाद रईस सफीना को लेकर मनेन्द्रगढ़ आ गया था. यहां बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने रईस की पीट-पाटकर हत्या कर दी थी. शव को फॉरेस्ट डिपो के पीछे फेंक दिया गया था.

ये सब निपटने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर रईस की पत्नी सफीना से पूछताछ की. कड़ाई करने पर उसने अपना जुर्म एक्सेप्ट कर लिया.

सफीना ने बताया कि, “उसने ही अरजू के साथ मिलकर रईस को ठिकाने लगाया है. इसके लिए अरजू अपनी बुआ के बेटे को साथ लाया था. तीनों ने रईस को सोते में ही लात, घूंसों हथियार से पीटने के बाद गमछे से गला कसकर लुढ़का दिया था.”

आरोपी महिला का प्रेमी अरजू इस हत्याकांड के बाद गुजरात भागने की फिराक में था, जो आज पकड़ा गया. पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन