Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अमेरिका से चिढ़ता है चीन इसलिए नहीं चाहेगा युद्ध विराम क़ायम रहे!

मनीष शर्मा-

‘हम पाकिस्तान के साथ पूरी तरह खड़े हैं’, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की ‘संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता’ को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा।

अब आज के घटनाक्रम को एक बार फिर से review कीजिये.

कल रात भर भारत ने जमकर पाकिस्तान पर हमले किये….. 11 एयर बेस उधेड़ दिए… और कितने मारे हैं उनकी गिनती अलग है.

फिर दोनों देशों के बीच बात की अटकलें आती हैं.

फिर अचानक दोपहर में एक निर्णय आता है.. कि आगे से कोई भी आतंकवादी घटना को act of war माना जाएगा.

उसके बाद एकाएक अमेरिकी राष्ट्रपति पोस्ट करते हैं.. और भारत पाकिस्तान के बीच तथाकथित Ceasefire कर देते हैं…. पूरा क्रेडिट लेते हैं.

पूरी दुनिया में यह सन्देश चला जाता है कि भारत और पाकिस्तान अमेरिका के कहेनुसार ही चलते हैं…. और दुनिया का एक ही प्रधान है… डोनाल्ड ट्रम्प.

बाद में भारत ने लड़ाई रोकने की बात की.. और कहा कि पाकिस्तानी DGMO से 12 मई को बात होगी.

दुनिया के सबसे बड़े तनावो में से एक ऐसे एकाएक ख़त्म हो गया.

मानिये या मत मानिये.. इससे अमेरिका की Credibility एकदम से skyrocket कर गई.

अब अंदाजा लगाइए यह बात किसको अखर सकती है??

चीन को…. क्यूंकि वही एकमात्र देश है जो अमेरिका से कई मामलों में कहीं आगे है और उसका सपना भी है दुनिया का प्रधान बनने का.

फिर क्या था.

शाम से वही रोजाना की तरह भारत पर हमले शुरू और शाम तक चीन के विदेश मंत्री का यह statement.

Ceasefire का उल्लंघन होने से और फिर से लड़ाई होने से सबसे बसा नुकसान ट्रम्प और अमेरिका का होगा…. उनकी facevalue ख़त्म.. इज्जत ख़त्म.

लोग कहेंगे कि काहे का अमेरिका और काहे का ट्रम्प.. इसका ceasefire तो 2 घंटे भी ना चला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन