Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चोर हैं होमशॉप 18 वाले… डिजिटल आइटम्स तो इनसे बिलकुल न खरीदें!

TV18 नेटवर्क का ऑनलाइन शॉपिंग चैनल है होमशॉप 18 जो चोर है। यहां प्रोडक्ट कुछ दिखाते हैं और भिजवाते कुछ और हैं। यानी एक बार आपने ऑर्डर दिया तो आप फंस गये। न तो आपको सही प्रोडक्ट मिलेगा और न ही इनकी टीम आपको प्रॉपर जवाब देगी और न ही आपका पैसा रिफंड होगा।

TV18 नेटवर्क का ऑनलाइन शॉपिंग चैनल है होमशॉप 18 जो चोर है। यहां प्रोडक्ट कुछ दिखाते हैं और भिजवाते कुछ और हैं। यानी एक बार आपने ऑर्डर दिया तो आप फंस गये। न तो आपको सही प्रोडक्ट मिलेगा और न ही इनकी टीम आपको प्रॉपर जवाब देगी और न ही आपका पैसा रिफंड होगा।

TV18 नेटवर्क के कई चैनल चल रहे हैं। इनमें मीडिया क्षेत्र के भी चैनल हैं। लेकिन इन चोरों की फितरत एक जैसी है। डिजिटल प्रोडक्ट जिनकी इनके यहां भरमार है। वो इनकी कमाई का बड़ा जरिया भी हैं। लेकिन बात जब सर्विस की आती है तो यह पल्ला झाड़ लेते हैं। न यह रीप्लेस करते हैं और न यह रिफंड करते हैं।

केस1- एक कस्टमर ने इनसे “स्मार्ट वॉच” मंगाई जिसके साथ ब्ल्यूटूथ हेंड्सफ्री था। हेंड्सफ्री में कोई फॉल्ट था जिसकी शिकायत उसने तत्काल की लेकिन 5 दिन तक कोई जवाब नहीं दिया गया। थक कर उसने खुद फोन लगाया तो उसको बोला गया हम डिजिटल प्रोडक्ट की कोई जवाबदारी नहीं लेते। न पीस रीप्लेस होगा न हमसे आपको रिफंड मिलेगा। आपको जिसने प्रोडक्ट भेजा है(होमशॉप18 का बन्दा) उसे प्रोडक्ट वापस भेज दीजिये वो उस पर प्रोसेस करेगा। मतलब कस्टमर से पैसे भी ले लिए, उसको प्रोडक्ट भी डेमेज दिया, और तो और प्रोडक्ट भेजने का खर्चा भी कस्टमर से भी उठवा रहे।

केस2- कस्टमर द्वारा ऑनलाइन मिक्सर ग्राइंडर मंगवाया। उसे पेकिंग पहले से खुली मिली इतना ही नहीं पूरी मिक्सी में (रिपेयर्ड पीस) जैसी कालिख लगी मिली। उसने कस्टमर केयर में शिकायत की तो जवाब आया कपड़े से कालिख पोछ लीजिये प्रोडक्ट वापस नहीं होगा। जबकि प्रोडक्ट डेमेज निकला।

केस3- एम्ब्रॉयडरी किया हुआ सूट का कॉम्बो मंगवाना एक कस्टमर को भारी पड़ा। एक ओर जहां सूट की एम्ब्रॉयडरी उधड़ी हुई थी तो वहीं दूसरी और कपड़ा भी यूज्ड निकला।

तो अगर आप भी होमशॉप18 से शॉपिंग कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं तो बिलकुल मत कीजिये। यह चोर आपका पैसा खा जायेंगे और आप इनका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे।

आशीष चौकसे
पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और ब्लॉगर
8120100064
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन