Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

चुनावी खबरों पर पैसे का खेल : संपादक की पोस्ट ने खोली पोल

मुंबई: चुनाव के दौरान पत्रकारिता की नैतिकता पर सवाल उठाने वाला एक मामला सामने आया है। मुंबई के हिंदी अखबार यशोभूमि के कार्यकारी संपादक श्रीनारायण तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर दावा किया है कि चुनावी खबर छापने के बदले मार्केटिंग विभाग से कमीशन मांगा जा रहा है।

संपादक की फेसबुक पोस्ट बनी चर्चा का विषय
श्रीनारायण तिवारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “इस चुनाव में तो उम्मीदवारों/नेताओं के पीए/पत्रकार मार्केटिंग वालों से खबर छपवाने की दलाली मांग रहे हैं। धिक्कार है।”

इस बयान से स्पष्ट होता है कि अखबार में चुनावी खबरें छापने के लिए पैसे का खेल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद पत्रकारों के बीच हड़कंप मच गया है, लेकिन कोई इस पर खुलकर प्रतिक्रिया देने से बच रहा है।

तिवारी की पोस्ट ने यह भी इशारा किया है कि मार्केटिंग विभाग अखबार की खबरों में दखल दे रहा है। सवाल यह है कि क्या यह खबरें विज्ञापन के तौर पर छप रही हैं?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन