Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीओ संभल अनुज चौधरी को डीजीपी ने दी क्लीन चिट, कहा- साक्ष्य नहीं मिले

लखनऊ | डीजीपी, यूपी ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा सीओ संभल अनुज चौधरी के विरुद्ध सेवा नियमावलियों के लगातार उल्लंघन के आरोपों में उन्हें क्लीन चिट दे दिया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि अनुज चौधरी द्वारा सेवा नियमावलियों तथा वर्दी नियमावलियों के उल्लंघन के तथ्य लगातार सामने आ रहे हैं. इनमें बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने जैसे आरोप शामिल हैं.

इस संबंध में आईजी कानून व्यवस्था एलआर कुमार ने गृह विभाग को पत्र लिखकर बताया है कि इस मामले में एसपी लॉ ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी ने जांच की.

जांच में अनुज चौधरी ने कहा कि उन्होंने केवल होली और जुमा की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से अपील की थी. उन्होंने होली व जुमा की नमाज के संबंध में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी. अनुज चौधरी ने कहा कि उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी, मात्र कुछ व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उसे गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर प्रसारित किया गया.

उनकी इन बातों को दो स्थानीय लोगों ने भी सत्यापित किया.

एसपी लॉ ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि संभल में जुमा अलविदा, होली और ईद का त्योहार शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि अन्य आरोप के संबंध में कोई पुष्टिकारक साक्ष्य प्रकाश में नहीं आए, जिस आधार पर अमिताभ ठाकुर की शिकायत निस्तारित कर दी गई.

देखें — डीजीपी कार्यालय द्वारा गृह विभाग को भेजी गई जांच आख्या की प्रति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन