Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोक के शेयर गिराने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो जिस नाइकी के ब्रांड अम्बेसडर हैं, उस कंपनी की कुख्याति जानिए!

केतन मिश्रा-

जनता गच्च है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोका कोला के शेयर्स गिरा दिए.

ये तस्वीर 1996 में लाइफ़ मैगज़ीन के एक आर्टिकल में छपी थी. इसके कुछ ही दिनों बाद नाइकी के अमरीकी आउटलेट्स के बाहर भीड़ इकट्ठी शुरू होने लगी जिनके हाथों में इस तस्वीर वाली तख्तियां होती थीं. इस लड़के की उम्र 12 साल थी और ये पाकिस्तान में 6 सेंट्स प्रति दिन के हिसाब से नाइकी की फ़ुटबॉल्स सिलता था.

नाइकी ने इसके बाद लीपने की ख़ूब कोशिश की. लेकिन ये ब्रांड आज भी कितने गरीब देशों में, भयानक कम पैसों में, अमानवीय परिस्थितियों में मज़दूरी करवाने के लिए जाना जाता है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो नाइकी के ब्रांड अम्बेसडर हैं. 6600 करोड़ रुपयों में लाइफ़टाइम डील साइन की थी.

मैं बस बता रहा हूं. आपको. आपके मसीहा के बारे में.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shiv Kumar Sharma

    June 17, 2021 at 2:02 pm

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोकाकोला का विरोध कर पानी का समर्थन किया लोग उस काम की तारीफ कर रहे हैं। अच्छे काम की तारीफ और गलत काम का हमेशा विरोध करना चाहिए, हां व्यक्ति का महिमा मंडन ग़लत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन