Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (18): समूचे हिंदी मीडिया ने COMMUNIST का गलत उच्चारण लिखा!

दुनिया में अगर कोई एक विचारधारा है जो पूँजीवादी अर्थतंत्र और सांप्रदायिक कट्टरता का एकसाथ विरोध करती है तो वह है साम्यवादी विचारधारा। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह साम्य यानी समानता की बात करती है और इसी कारण वे सारे दल और लोग जो समाज में ग़ैरबराबरी को क़ायम रखने के हामी हैं, वे इस विचारधारा से नफ़रत करते हैं। अंग्रेज़ी में इस विचारधारा को कहते हैं Communism और जो इस विचारधारा को मानते हैं, उनको कहते हैं Communist.

पिछले दिनों यह शब्द तब चर्चा में आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसका इस्तेमाल एक गाली के रूप में किया और न्यू यॉर्क के मेयर पद के लिए डेमक्रैटिक प्रत्याशी चुने गए ज़ोहरान ममदानी को 100% Communist lunatic कहा।

इस ख़बर को लेते हुए हिंदी मीडिया में से तक़रीबन सभी ने Communist को कम्युनिस्ट लिखा। दो-तीन से कम्यूनिस्ट भी लिखा।

लेकिन सही न कम्युनिस्ट है, न कम्यूनिस्ट। सही है कॉम्युनिस्ट। Communist (कॉम्युनिस्ट) शब्द Commune (कॉम्यून) से बना है जिसका अर्थ है – लोगों का एक ऐसा समूह जो साथ रहता हो और अपनी चीज़ें और ज़िम्मेदारियाँ शेयर करता हो।

Communism का मूल दर्शन भी यही है। इस शब्द का सही उच्चारण भी कम्यूनिज्म या कम्युनिज्म नहीं, कॉम्युनिज़म है। अंग्रेज़ी में शब्द के अंत में आने वाले सफ़िक्स -ism का उच्चारण इज़म होता है, इज्म नहीं। इसीलिए कॉम्युनिज़म।

इससे पहले की शब्दचर्चा पढ़ें…

शब्दचर्चा (17): मीडिया वाले फ़ेसबुक के मालिक का नाम क्यों बिगाड़ रहे हैं?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन