Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (17): मीडिया वाले फ़ेसबुक के मालिक का नाम क्यों बिगाड़ रहे हैं?

फ़ेसबुक के मालिक Mark Zuckerberg अलग-अलग कारणों से ख़बरों में रहते ही हैं। कल वे इस कारण चर्चा में थे कि वे अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे। ऑर्अकल (ORACLE) के संस्थापक लैरी एलिसन ने उनकी जगह ले ली है।

ख़ैर, अमीरों की लिस्ट में फेरबदल से हमें क्या लेना-देना! हमें तो लेना-देना है उनके नाम से जो हिंदी मीडिया में दो तरह से लिखा जा रहा है। ज़करबर्ग और ज़ुकरबर्ग। कुछ वेबसाइटें जैसे जागरण, भास्कर और मनी कंट्रोल उनको ज़ुकरबर्ग लिख रही हैं तो आजतक, पत्रिका और न्यूज़ 18 ज़करबर्ग। नवभारत टाइम्स और अमर उजाला दोनों नाम चला रहे हैं।

सही क्या है, इसका फ़ैसला करना बहुत आसान है। किसी भी ढंग के न्यूज़ चैनल या न्यूज़ एजंसी जैसे BBC या रॉयटर्ज़ का विडियो देख लीजिए या गूगल से पूछ लीजिए। कुछ नहीं तो उनका विकिपीडिया पेज देख लीजिए । हर जगह एक ही जवाब मिलेगा – ज़करबर्ग, ज़करबर्ग, ज़करबर्ग।

लेकिन हिंदी मीडिया वाले भी कमाल के हैं और अपने ढंग से किसी का भी नाम बिगाड़ने में उस्ताद हैं। चूँकि हम भारतीय ‘उ’ स्वर वाला कोई भी नाम रोमन में लिखते समय U का इस्तेमाल करते हैं (मसलन सुरेंद्र/Surendra, उमेश/Umesh) तो हिंदी कॉपी एडिटरों में से किसी एक को लगा होगा कि Zuckerberg में u का उच्चारण ‘उ; होता होगा।

फिर क्या था। एक ने ज़ुकरबर्ग लिखा तो सारी मंडली कॉपी करके ज़ुकरबर्ग लिखने लगी। अफ़सोस की बात यह है कि हिंदी विकिपीडिया भी इस अज्ञान को फैलाने में अपना योगदान कर रहा है। वहाँ तो ज़ुकेरबर्ग लिखा हुआ है । पता नहीं, यह ऑटो-ट्रांसलेशन का परिणाम है या किसी ने अपने ‘पांडित्य’ का इस्तेमाल किया है। जो हो, इसका नतीजा यही होता है कि लोग हिंदी विकिपीडिया के मुक़ाबले अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर कहीं अधिक भरोसा करते हैं जहाँ उनके नाम का सही उच्चारण भी दिया हुआ है – Mark Elliot Zuckerberg (/ˈzʌkərbɜːrɡ/ )। यहाँ ब्रैकिट में z के बाद जो फ़नेटिक चिह्न (ʌ) दिया हुआ है, वह ‘अ; का उच्चारण दर्शाता है।

जाते-जाते मैं आपको बताता चलूँ कि अंग्रेज़ी में U वावल का इस्तेमाल ‘उ’ के उच्चारण के लिए कम, ‘अ’ के उच्चारण के लिए अधिक होता है। अंग्रेज़ी उच्चारण का एक मुख्य नियम यही है कि जब U दो व्यंजनों (consonants) के बीच होता है तो उसका उच्चारण ‘अ’ होता है।

ZUCKERBERG (Zuck.er.berg) में भी ऐसा ही है। u यहाँ भी z और ck के बीच में है, इसीलिए उनके नाम का उच्चारण होगा ज़करबर्ग, न कि ज़ुकरबर्ग।

पिछली शब्दचर्चा….

शब्दचर्चा (16) : PAROLE का सही उच्चारण परोल, पेरोल या पैरोल?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन