Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कांग्रेस के प्रोटेस्ट से सबसे ज़्यादा दुख इन महिला एंकरों को हुआ है!

एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सत्तादल को नागवार गुजरना लाजिमी था..लगा भी। लेकिन कुछ टीवी एंकरों और पत्रकारों को भी कांग्रेस का ये प्रोटेस्ट गले नहीं उतर रहा है। इसी कड़ी में सत्ताई भाषा बोलने वाली पत्रकार रुबिका लियाकत और चित्रा त्रिपाठी ने क्या कुछ लिखा है- पढ़ें…


रुबिका लियाकत-

मुहब्बत की दुकान पर… नफ़रत का नंगा नाच

इसे कहने में कोई लाग लपेट नहीं


चित्रा त्रिपाठी-

एक थी कांग्रेस -I (आई)
एक है कांग्रेस – AI (एंटी इंडिया!)

जब पूरी दुनिया भारत की ग्लोबल लीडरशिप इनोवेशन और टेक्नोलॉजी विजन की तारीफ कर रही है, ठीक उसी समय भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी देश की छवि धूमिल करने में लग गई है.

नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश विरोधी एजेंडे को अंजाम दिया जा रहा है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस बेशर्मी और जहालत का प्रदर्शन किया है वो राष्ट्रीय शर्म का विषय बन चुका है. दुनिया भारत की तारीफ़ कर रही है. लेकिन कांग्रेस Opposition का रोल निभाने की बजाय frustration दिखाने लगी?

पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कारण बदनामी और अब यूथ कांग्रेस का “अर्धनग्न प्रदर्शन” सवाल ये है कि क्या जानबूझकर AI समिट को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साज़िश रची गई?

पूरे मामले की जाँच होनी चाहिये कि देश का नमक खाकर देश के ख़िलाफ़ ग़द्दारी करने वाली ताक़तें कौन सी है?

उनका चेहरा बेनक़ाब हो, पार्टियाँ आएंगी-जाएंगी… लेकिन भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है, उसको चोट पहुँचाने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो और जाँच हो “नंगेपन के नाच” के पीछे देश को बदनाम करने वाली ताक़तें कौन सी हैं?


जाकिर अली त्यागी-

गोदी मीडिया का हिस्सा चित्रा त्रिपाठी देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को एंटी इंडिया पार्टी बता रही है, यानी कांग्रेस को एंटी नेशनल कहा जा रहा है, चित्रा के मुताबिक़ जो सत्ता के तलवे चाटेगा वो राष्ट्रवादी हैं और जो विरोध करेगा वो एंटी नेशनल हैं, ऐसे सर्टिफिकेट बांटने वाले ख़ुद का मुंह काला कर चुके हैं बस मेकअप की आड़ में छुपाकर चल रहे हैं।


आवेश तिवारी-

जो लोग आज कांग्रेस के युवाओं को AI समिट में प्रदर्शन पर उलाहने दे रहे हैं उन्हें यह तस्वीर देखनी चाहिए।

यह राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भाजपा के प्रदर्शन की हैं जब समूची अंतरराष्ट्रीय बिरादरी दिल्ली में मौजूद थी। उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा ने भारी संख्या में दिल्ली की सड़कों पर उतरकर रैलियां निकालीं।

इस दौरान खेलगांव में भी प्रदर्शन किए गए। केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि लखनऊ, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में भी सरकार के पुतले फूंके गए।


सुरेंद्र राजपूत-

भाजपा और उसके वैचारिक दरिद्र और नंगे साथियों जिसमे उनके मंत्री संतरी प्रवक्ता ट्रोल गोदी एंकर्स और पक्षकार जिन्हें पत्रकार कहने भी शर्म आती है,

आप भाजपा कि की गई निम्न नंगईयों पर जवाब दे दो या माफ़ी माँग लो हम यूथ कांग्रेस के लड़को को मना लेंगे!

माफ़ी माँगोगे कॉमन वेल्थ गेम के समय अपनी की गई नंगई पर या हरियाणा के नंगे विज के प्रदर्शन पर या फिर डोनाल्ड ट्रम्प के सामने आत्मसमर्पण पर या फिर एपस्टीन हरदीप पुरी पर!!

आपकी इस सारी नंगाइयों से देश शर्मसार हुआ है।


प्रेम कुमार-

मुझे लगता है कि AI Summit में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज खराब हो रही है, देश की नहीं।

यह प्रदर्शन हर तरह का जोखिम उठाने के बाद हुआ है। किसी को नुकसान पहुंचाने का मकसद नहीं है। गोरिल्ला प्रदर्शन है।

बीजेपी कह रही है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस Designed प्रदर्शन के साजिशकर्ता हैं। यह बात बहुत जल्दी पता लगा ली। मोदी सरकार को तो पहले से पता होगा। फिर इस प्रदर्शन को क्यों होने दिया गया?

क्या जानबूझकर डिजाइन्ड प्रदर्शन होने दिया गया ताकि गांधी परिवार और कांग्रेस को देश विरोधी बताने का नैरेटिव चलाया और मजबूत किया जा सके?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन