Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार का यह ऑडियो तो मात्र बानगी भर है!

के. सत्येन्द्र-

गोरखपुर : कोविड इलाज के नाम पर मरीज से लाखों रुपये वसूलने के मामले में गोरखपुर के कमिश्नर की अगुआई में शिवा हॉस्पिटल की जांच की गई तो मामला सही पाया गया।

अस्पताल संचालक ने मरीज का मुंह बंद करने के लिए लाखों रुपये दिए जिसका जिक्र जिम्मेदारों की चिट्ठी में भी है।

मरीज ने मुंह बन्द भी कर लिया था, लेकिन कमिश्नर साहब ने चोर को बच कर जाने नहीं दिया लिहाजा सजा सुना दी।

सजा सुनाने के तीन दिन बाद कमिश्नर साहब का तबादला हो गया।

दागी अस्पताल की सीएम को बधाई अब बेचारा सीएमओ क्या करे

दूसरी तरफ ये आरोपी और दागी अस्पताल आज भी संचालित हो रहा है। लगता है कि संचालक ने मरीज के साथ साथ सीएमओ साहब को भी मैनेज कर लिया है। सीएमओ साहब इस मामले से मुंह चुराते फिर रहे हैं। वे अपना सी यू जी मोबाइल नंबर तक नहीं उठा रहे हैं। वे सिर्फ उन्हीं से मिल रहे हैं जो उनकी हाँ में हाँ मिलाते हैं।

दूसरी तरफ एक जन प्रतिनिधि तथा कुछ मीडिया वाले इस मामले को लेकर सी एम ओ साहब के गले में हड्डी की तरह अटक गए हैं।

रिकॉर्डिंग और आदेश संलग्न है-

audio recording

गोरखपुर से के. सत्येंद्र की रिपोर्ट।

इसे भी पढ़ें-

योगी के जिले में ही न रुक सका भ्रष्टाचार, प्रदेश कैसे ठीक होगा! देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन