Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोविड वैक्सीन लेने वालों में लकवा और कैंसर का केस ज़्यादा!

गिरीश मालवीय-

भोपाल कोई बहुत बड़ा शहर नहीं है वहां के अस्पताल में ऐसे आंकड़े मिल रहे हैं तो आप समझिए कि पूरे देश में क्या आंकड़े निकलेंगे?

और यहां तो पैरालिसिस की बात हो रही है जबकि सर्वाधिक मौतें तो हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से हुई है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि भारत के अलावा दूसरे देशों में साइड इफेक्ट पर कोई स्टडी नहीं हुई है.

पिछले दिनों डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक स्टडी पब्लिश की है, जिसमें दावा किया गया है कि कोविड वैक्सीन लेने वाले लोगों में 6 तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

यह स्टडी 2021 से 2023 तक करीब 84 लाख वयस्कों के हेल्थ रिकॉर्ड पर आधारित है। शोधकर्ताओं ने लोगों को दो ग्रुप्स में बांटा एक वैक्सीनेटेड और दूसरा नॉन-वैक्सीनेटेड। इसके बाद दोनों ग्रुप्स में एक साल के अंदर कैंसर की दर की तुलना की गई।

स्टडी में बताया गया कि थायरॉइड कैंसर का खतरा 35% बढ़ा। गैस्ट्रिक (पेट) कैंसर का रिस्क 34% ज्यादा पाया गया। प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम 68% तक बढ़ सकता है। फेफड़ों का कैंसर 53% ज्यादा पाया गया।

ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क 20% और कोलोरेक्टल कैंसर का 28% बढ़ा हुआ देखा गया। रिसर्च के अनुसार पुरुषों में फेफड़े और पेट के कैंसर का खतरा ज्यादा था, जबकि महिलाओं में थायरॉइड और कोलन कैंसर का।

इसके अलावा एक हफ्ते पहले अमेरिका से ख़बर आई कि अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के एक आंतरिक डॉक्यूमेंट के लीक में पता चला है कि कि कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद 10 बच्चों की मौत हुई थी. बताया जा रहा है कि इन बच्चों में वैक्सीन के बाद मायोकार्डिटिस यानी दिल की मांसपेशियों में सूजन पाई गई, जो खतरनाक साबित हुई.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन