Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

क्राइम रिपोर्टिंग में माहिर पत्रकार अली शरर की ‘न्यूज़ इंडिया’ में वापसी

दिल्ली-NCR की अपराध रिपोर्टिंग में अनुभवी पत्रकार अली शरर ने जनतंत्र टीवी से विदाई लेकर एक बार फिर न्यूज़ इंडिया में वापसी की है। दर्शकों के बीच अपनी सटीक रिपोर्टिंग और दमदार प्रेज़ेंटेशन के लिए पहचाने जाने वाले अली शरर अब दोबारा न्यूज़ इंडिया की स्क्रीन पर नज़र आएंगे।

News18 नेटवर्क से लेकर इंटरनेशनल रिपोर्टिंग तक का सफर

अली शरर का पत्रकारिता सफर वर्ष 2010 में आज़ाद न्यूज़ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने ETV News और News18 नेटवर्क में लम्बे समय तक बतौर रिपोर्टर काम किया। कोरोना काल के दौरान उन्होंने News18 से विदाई ली और न्यूज़ इंडिया से जुड़ गए।

अपने कार्यकाल में अली शरर ने कई बार अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग भी की है, जो उनकी विशेषज्ञता का प्रमाण है।

‘हक़ीक़त’ शो से मिली अलग पहचान

न्यूज़ इंडिया में अली शरर ने बतौर क्राइम हेड काम किया और क्राइम शो ‘हक़ीक़त’ को होस्ट किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। शो की प्रस्तुति और क्राइम की बारीक समझ के चलते वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय बने।

MD डॉ. चन्द्रसेन वर्मा ने कराया जॉइन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के मूल निवासी अली शरर को न्यूज़ इंडिया के एमडी डॉ. चन्द्रसेन वर्मा ने फिर से चैनल से जोड़ते हुए जॉइनिंग करवाई। चैनल में उनकी वापसी को मीडिया जगत में एक सकारात्मक क़दम माना जा रहा है।

अब एक बार फिर से अली शरर अपनी रिपोर्टिंग के ज़रिए न्यूज़ इंडिया पर नज़र आएंगे, और उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव से चैनल की क्राइम कवरेज को और भी धार देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन