Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इंदौर के पंजाब ज्वैलर्स पर छापेमारी की खबर क्यों पी गया दैनिक भास्कर?

ध्य प्रदेश के इंदौर स्थित पंजाब ज्वैलर्स पर छापेमारी हुई थी. इस छापेमारी की खबर देश के नंबर वन अखबार दैनिक भास्कर से गायब है. इसे लेकर लोगों के बीच सवाल उठ रहा है. वहीं सूत्रों का कहना है कि दैनिक भास्कर ने मानो अपने क्लाइंट को बचा लिया.

इंदौर से ही प्रकाशित ‘द सूत्र’ ने यह खबर प्रमुखता से कवर की है.

बता दें दैनिक भास्कर की वर्किंग कभी बेहद आक्रामक हुआ करती थी. लेकिन समय रहते अखबार अब खबरों से भी समझौता करने लगा है. पंजाब ज्वैलर्स के मामले में भी यही हुआ. इनपुट है कि इस सराफा फर्म ने पिछले महीने भास्कर को विज्ञापन दिया था, जिसे लेकर क्लाइंट का ध्यान रखते हुए भास्कर ने रेड की खबर गोल कर दी.

ये है पूरा मामला?
एमजी रोड इंदौर स्थित पंजाब ज्वैलर्स पर नाप-तौल विभाग की टीम ने शनिवार को रेड मारी थी. जांच के बाद यहां अधिकारियों ने मानक विहीन और बिना मार्का की वजन मशीन का उपयोग करने को लेकर मामला दर्ज किया था. रेड में शामिल टीम को दुकान के बांट भी मानक के अनुसार नहीं मिले. कुल मिलाकर ज्वैलर्स तौल में ग्राहकों के साथ ठगी करता पाया गया.

भास्कर को कब मिला था विज्ञापन?
स्थानीय लोगों में भास्कर की पत्रकारिता को लेकर सवाल घर कर गया है कि उसने ज्वैलर्स पर छापे की खबर क्यों नहीं छापी. लेकिन जानकार मानते हैं कि इसके पीछे वजह सिर्फ दैनिक भास्कर में ज्वैलर्स का प्रकाशित भारी भरकम विज्ञापन है. इसे लेकर लोगों में चर्चा है कि विज्ञापन के चक्कर में भास्कर अपनी मूल पत्रकारिता को भी दफ्न करता जा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन