Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर में रुतबा घटने के बाद पद से हटाए गए स्टेट हेड राकेश परिहार

रांची। देश के प्रमुख हिंदी समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर में आंतरिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राकेश परिहार को संगठन से हटा दिया गया है।

इनपुट है कि परिहार पहले झारखंड स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे, लेकिन कुछ समय पूर्व उन्हें डिमोट कर दिया गया था। अब ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें संस्था से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, राकेश परिहार की कार्यशैली और कुछ आंतरिक असंतोष की वजह से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, समूह की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला प्रबंधन द्वारा व्यापक आंतरिक समीक्षा के बाद लिया गया है।

राकेश परिहार के हटाए जाने को लेकर मीडिया जगत में चर्चाएं तेज हैं और इसे समूह की बदलती रणनीति और आंतरिक संरचना से जोड़कर देखा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन