Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार के लखीसराय से दैनिक भास्कर का रिपोर्टर छेड़छाड़ मामले में अरेस्ट! भेजा गया जेल

लखीसराय (बिहार)। बिहार के लखीसराय जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दैनिक भास्कर से जुड़े रिपोर्टर गौरव कुमार को एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के झपानी गांव की है।

आरोप है कि गौरव कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद वह खुलेआम घूम रहा था। आखिरकार शुक्रवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार की अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

गौरव कुमार

गौरव कुमार झपानी निवासी गणेश महतो का पुत्र है और दैनिक भास्कर में बतौर संवाददाता कार्यरत था। उसके खिलाफ 2022 में थाना कांड संख्या 151/22 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में एक अन्य आरोपी शंभू साह पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है।

पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि गौरव की गिरफ्तारी में देरी जानबूझकर की गई। उसने पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और दावा किया कि वह अपने पास मौजूद वीडियो व फोटो साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत करेगी।

सूत्रों के अनुसार, गौरव कुमार के जेल जाने के बाद शंभू साह को जमानत मिलने की संभावना अब अधिक हो गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन