Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

दैनिक भास्कर और द हिंदू ने मोटा पैसा लेकर राम रहीम को फ्रंट पेज विज्ञापन छापकर “पाक-साफ” बताया है!

नई दिल्ली/हरियाणा। रेप के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर अखबारों की विज्ञापन नीति पर सवाल उठ रहे हैं। द हिंदू के बाद अब दैनिक भास्कर ने भी राम रहीम से जुड़ा फुल पेज विज्ञापन प्रकाशित किया है। विज्ञापन डेरा सच्चा सौदा की ओर से दिया गया है, जिसमें राम रहीम को ‘पाक-साफ’ और सकारात्मक छवि के साथ पेश किया गया है।

इससे पहले द हिंदू के फ्रंट पेज पर भी डेरा सच्चा सौदा की ओर से राम रहीम को लेकर इसी तरह का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों अखबारों की भूमिका और ऐसे विज्ञापनों को प्रकाशित करने के फैसले को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

राम रहीम दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और जेल की सजा काट चुका है। ऐसे में उसके पक्ष में जारी किए गए विज्ञापन को प्रमुख अखबारों में जगह मिलने को लेकर मीडिया और विज्ञापन नीति पर बहस छिड़ गई है।

सवाल यह भी है कि क्या सिर्फ विज्ञापन राजस्व के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की सकारात्मक छवि पेश करने वाली सामग्री को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए, जिसे अदालत गंभीर अपराध में दोषी ठहरा चुकी है। दैनिक भास्कर में इस विज्ञापन के प्रकाशन के बाद यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है कि बड़े अखबारों के लिए विज्ञापन और संपादकीय मूल्यों के बीच की सीमा आखिर कहां तय होती है।


Front page of Dainik Bhaskar newspaper with bold red headline 'What is real soda? (Facts vs Fiction)' and a map of India, date 12-09-2026, busy news layout.
Front page of The Hindu featuring a large infographic about 'What is Dera Sacha Sauda?' with a map on the right and bold subheads outlining allegations and legal issues.

“दैनिक भास्कर” ने भी रेपिस्ट राम रहीम का फ्रंट पेज विज्ञापन छापा है!
भारत में ब्यूरोक्रेट बनने से पहले छात्र जिस The Hindu अखबार को पढ़ते हैं, उसने मोटा पैसा लेकर आज रेपिस्ट राम रहीम का फुल पेज एडवरटाइजमेंट छापा है!
इसमें डेरा सच्चा सौदा की तरफ से राम रहीम को “पाक साफ” बताया गया है।
-सचिन गुप्ता, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन