Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में दैनिक दिव्य प्रकाश के पत्रकार पर रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में पुलिस के नाम पर पैसा ठगने के चक्कर में बरेली से प्रकाशित स्थानीय समाचार पत्र “दैनिक दिव्य प्रकाश” का स्वयं को पत्रकार बताने वाला टि्वटरबाज प्रदीप कुमार उर्फ झंडू इस बार बुरी तरह फंस गया। इससे पहले भी पत्रकार ने इसी पीड़ित से पुलिस के नाम पर ठगी की थी। इस बार झांसे में न आने पर पत्रकार और उसके साथी ने पीड़ित के घर में घुसकर उसे मृत्यु का भय दिखाकर 20 हजार की रंगदारी मांगी। आरोप है कि गले में अंगौछे का फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। मौके पर शोर सुनकर आए लोगों ने बीच बचाव किया।

जनपद पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम नबी आजाद ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर ग्राम सावेपुर के मूल निवासी व वर्तमान में कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल में रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ झंडू पुत्र तेज बहादुर व उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 386, 153, 307, 504 व 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप कुमार उर्फ झंडू पर जनपद के विभिन्न थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

बीसलपुर कोतवाली में इसी माह 2 जून को मोहल्ला दुबे निवासी सौरभ भोजवाल ने प्रदीप कुमार उर्फ झंडू व उसकी कुछ और साथियों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया।

पीलीभीत सदर कोतवाली में 28 दिसंबर 2019 को वसुंधरा कॉलोनी निवासी अभिषेक पांडे ने प्रदीप कुमार उर्फ झंडू व उसके एक अन्य साथी पर मृत्यु का भय दिखाकर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और धोखाधड़ी करने का तहरीर में आरोप लगाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 420, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

बीसलपुर कोतवाली में 21 दिसंबर 2018 को भी बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम नबी आजाद ने तहरीर देकर ग्राम सावेपुर के मूल निवासी व वर्तमान में कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल में रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ झंडू पुत्र तेज बहादुर पर आईपीसी की धारा 384 (रंगदारी मांगना) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जनपद के कुछ और थानों में भी प्रदीप कुमार उर्फ झंडू पुत्र तेज बहादुर पर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रदीप कुमार उर्फ झंडू ने फेसबुक पर स्वयं को “दैनिक दिव्य प्रकाश” का बीसलपुर तहसील का प्रभारी होना दर्शा रखा है।

जनपद पीलीभीत की बीसलपुर कोतवाली में बरेली से प्रकाशित दैनिक दिव्य प्रकाश के पत्रकार प्रदीप कुमार उर्फ झंडू पर दर्ज एफआईआर की प्रति देखें व पढ़ें –

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन