बदायूं। दैनिक जागरण का बदायूं का हाल इस समय बुरा है। यहां मनमर्जी की खबरें छप रही हैं। शनिवार के पेपर में दैनिक जागरण बदायूं ने जो करामात की है, उसकी चर्चा दूर तक हो रही है।
जागरण ने पेज चार पर एक समाचार छापा है- दो सप्ताह पहले आइईएस बने शुभम की मौत। यह समाचार छपते ही पूरे उझानी में हड़कंप मच गया। आईईएस के घर आने वालों का तांता लग गया। लेकिन वहां शुभम जिंदा खड़ा था।
दरअसल शुभम की मां की मौत हुई है लेकिन जागरण ने बेटे को ही मार दिया। और तो और जिंदा आईईएस का फाइल फोटो तक खबर में छाप दिया गया।
इस खबर की जमकर निंदा हो रही है।
देखें खबर-