Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मोदी का रोड शो और दैनिक जागरण की रिपोर्टिंग : वरिष्ठ पत्रकार ने कहा- ‘लेवल प्लेइंग फ़ील्ड सीरीज़’

रवीश कुमार-

प्रधानमंत्री 6 अप्रैल को ग़ाज़ियाबाद आए थे. रोड शो किया था. 7 अप्रैल के जागरण में इस रोड शो का कवरेज देखने लायक़ है. बड़े-बड़े आकार से लेकर छोटे आकार के 11 फोटो छपे हैं. हर फोटो रैली में आए लोगों के उत्साह को उभारता है.

फोटो के अलावा 17 न्यूज़ आइटम हैं. एक बड़ा पन्ना रोड शो को समर्पित है और सिटी एडिशन में डेढ़ पन्ना समर्पित है. मतलब ढाई पन्ने का कवरेज है. इसके अलावा इस अख़बार में भाजपा की अनेक ख़बरें हैं. इन ख़बरों की संख्या 16 है. पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री की रैली की बड़ी खबर है बल्कि पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री ही हैं.

संपादकीय पन्ने का विश्लेषण नहीं किया मगर अख़बार के मालिक और संपादक का बड़ा सा संपादकीय है मोदी के बाद कौन? इस तरह पूरा अख़बार एक रंग में नज़र आता है. विपक्ष से जुड़ी 7 खबरें हैं. तो एक दिन के एडिशन में बीजेपी से जुड़ी 33 ख़बरें हैं. क्या यह लेवल प्लेइंग फ़ील्ड है?

दूसरी ख़बर यह है कि चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी काफ़ी मेहनत करते देखे गए हैं. IPL मैच देख रहे हैं. कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इसी तरह आईपीएल देखने लग जाए तो विपक्ष की जीत पक्की है.

रवीश के इस ट्वीट पर मोदी परिवार के अंकुर सिंह ने उत्तर दिया है, लेवल प्लेइंग फील्ड आपके यूट्यूब चैनल पर नहीं है जहां सिर्फ कांग्रेस की चाटुकारिता होती है.

INDI एलायंस के रामलीला मैदान में कम भीड़ के बाद भी पूरा पेज भर कर न्यूज था, और भी कवरेज थी. INDI एलायंस कैंपेन ही नहीं कर रही. कल रविवार था, कांग्रेस ने कितनी रैली की जो मीडिया कवरेज करे?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन