Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकार पिता के बेटे ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ में दिखाया दमदार अभिनय

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार शरद वाघेला के बेटे दैविक वाघेला ने अब फिल्मों की दुनिया में एक सशक्त शुरुआत कर दी है। भोपाल के टीटी नगर मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले दैविक ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म कालीधर लापता में लीड रोल निभाया है।

बता दें कि इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन भी मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा निमरत कौर, जीशान अयूब जैसे कलाकारों ने दैविक का काम खूब सराहा।

इस फिल्म का निर्देशन पत्रकार से फिल्मकार बने अनवर खान ने किया है। दैविक की इस फिल्म में अभिनय को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म एक सामाजिक-रहस्यमयी पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें दैविक का किरदार केंद्रीय है।

इसके पहले भी दैविक कैंपस, मदर, ईदगाह और रेलवे स्टेशन जैसी लघु फिल्मों में अपनी अदाकारी का परिचय दे चुके हैं। दैविक को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और अब उन्होंने फिल्मी पर्दे पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है।

कालीधर लापता को जल्द ही प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जाएगा। दैविक की सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि भोपाल के पत्रकारिता और सांस्कृतिक जगत में भी खुशी की लहर है।

दैविक के पिता शरद वाघेला ने बरसों अखबारों और चैनलों में कलम घिसी है। इस समय वे आकाशवाणी भोपाल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दैविक चार वर्ष की उम्र से थियेटर कर रहा है।

इस फिल्म के लिए देशभर से 90 बच्चों का ऑडिशन लिया गया था, जिसमें दैविक ने बाजी मार ली।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन