Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ये सिद्धू तो दलित सीएम को अपमानित कर रहा है, देखें तस्वीर

सत्येंद्र पीएस-

द प्रिंट में एक सर्वे प्रकाशित हुआ है, जिसमें पंजाब की बहुसंख्य आबादी चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुश है। हालांकि अगले मुख्यमंत्री के रूप में लोकप्रियता में सिद्धू को पहले स्थान पर दिखाया गया है। वहीं गुजरात में पटेल मुख्यमंत्री बनाया जाना पटेलों को पसंद नहीं आया है।

खैर… छोटे भाई गिरिजेश मिश्र अच्छी पत्रकारिता कर रहे हैं। या कहें कि टेलीग्राफ के पेज 1 एडिटर को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो डिस्प्ले में कांग्रेस की चूड़ी टाइट कर दी है कि सिद्धू को औकात में रखा जाए।

मुख्यमंत्री के कंथे पर हाथ रख देना, आगे आगे चलना, हाथ पकड़कर गुरुद्वारे ले जाना कम से कम उस पद का अपमान है।

चन्नी को भी यह ध्यान रखना चाहिए और मायावती से सीखना चाहिए कि मुख्यमंत्री का क्या जलवा होता है।

पहली बार मायावती भी विकलांग कोटे से मुख्यमंत्री थीं और भाजपा ने बैशाखी पकड़ाई थी। कहा जा रहा था कि पिकप भवन के मगरमच्छ मायावती को बेच खाएंगे। लेकिन लखनऊ की सड़कों पर जिस तरह सिक्योरिटी की लहराती गाड़ियां और काफिला निकलता था, तो फील होता था कि अमेरिका का राष्ट्रपति आया हुआ है।

उस 6 महीने में मायावती ने जो दलितों के लिए कर दिया, कभी नहीं भूलता, क्योंकि मेरी भी 2 एकड़ जमीन खारिज दाखिल न होने की वजह से दलितों को पट्टा हो गई थी। अधिकारियों को तो मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग का नाम सुनते ही पैंट में पेशाब हो जाती थी।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. DEVENDRA SURJAN

    September 23, 2021 at 8:57 pm

    दोनों ने नया नया दायित्व संभाला है, इन बारीकियों को आलोचना का सबब बनाना फिजूल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन