Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकार कार समेत दलपतसागर में गिरा, मौत

जगदलपुर। कोंडागांव निवासी पत्रकार धीरेंद्र दत्ता(43) की कार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दलपतसागर में रविवार देर रात कार असंतुलित होकर गिर गई। इससे कार चला रहे श्री दत्ता की मौके पर ही मौत हो गई। श्री दत्ता कोंडागांव में एक दैनिक के प्रतिनिधि थे। धीरेंद्र का विवाह धरमपुरा निवासी प्रशांत विश्वास के सुपुत्री दीपमाला से हुई थी। हाल में ही पहले ही उनकी पत्नी का प्रसव हुआ था। वह एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं। श्री दत्ता बीते चार दिन से यहां आए हुए थे। रविवार रात वह शहर के किसी होटल भोजन करने गए थे।

रात करीब 11 बजे मोबाइल पर ससुराल वालों को घर आने की बात कही थी। देर रात वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने बार-बार मोबाइल पर काल किया लेकिन रिसीव नहीं होने पर उन्हें चिंता हुई। आसपास प्रशांत विश्वास व उनके परिजनों ने दामाद की पतासाजी की।  सुबह दलपतसागर में एक कार पलटी हुई हालत में देखे जाने पर राहगीरों ने पुलिस को इत्तला दी। कोतवाली पुलिस ने मौके से क्रेन की सहायता से कार बाहर निकाला। भीतर एक शव पाया गया। इसकी शिनाख्ती धीरेंद्र दत्ता के रूप में की गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटनास्थल के पास मो़ ड है जिसमें कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। कार के चारों पहिए ऊपर हो जाने से उसमें पानी भर गया और धीरेंद्र गाड़ी से बाहर निकलने में नाकाम रहे। प्रथम दृष्टया दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतक का एक चार वर्ष का पुत्र भी है। घटना की खबर लगते ही शिशु जन्म की खुशिया मातम में बदल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन