Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में ठेकेदार ने 10 पत्रकारों की शिकायत EOW से की!

पंकज सिंह भदौरिया-

दंतेवाड़ा में 10 पत्रकारों की शिकायत एक पीड़ित अज्ञात ठेकेदार ने EOW से पत्राचार के माध्यम से धनदोहन का आरोप लगाते की है। अब अज्ञात शिकायत के आधार पर पुलिस पत्रकारों के ब्यान लेकर जाँच का प्रयास कर रही है।

साथी पत्रकार ने बताया कि उस आरोप पत्र में एक नाम मेरा भी है। इसलिए मैं सार्वजनिक इस मंच से उस पीड़ित ठेकेदार से अपील कर रहा हूँ कि वह खुलकर अपने नाम के साथ पीड़ा बताये ताकि पुलिस को जाँच में मदद मिल सके।

वैसे पत्रकारिता कर जनहित में खबर उठाना अगर अपराध है तो हम सब दंतेवाड़ा जिले के पत्रकार अपराधी है। दूसरी बात अगर अज्ञात शिकायत आई है तो पुलिस ब्यान दर्ज कर आखिर किस अज्ञात व्यक्ति को संतुष्ट करेगी?

सनद रहे अपराध हमेशा छिपने के लिये हथकंडे अपनाता इन्ही हथकंडों का शिकार छतीसगढ़ राज्य में समय समय पर तमाम मीडियाकर्मियों को निशाना बनाया गया है। यह भी इसी का एक नमूना है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन