Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दूरदर्शन हेडक्वाटर में फिर कोरोना ने दी दस्तक, एंकर सकल भट्ट आईं चपेट में

नई दिल्ली : मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन केंद्र में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी दी है। ताज़ा मामले में एंकर सकल भट्ट की कोरोना रिपोर्ट पोज़िटिव आई है। कुछ ही दिन पहले कैमरामैन योगेश कुमार की कोरोना से मृत्यु हुई थी।

सूत्रों की माने तो एंकर सकल भट्ट ने दो दिन पहले कोरोना टेस्ट करवाया था। टेस्ट कराने के बाद भी भट्ट दफ्तर आती रहीं तथा शो करती रहीं। इसके लिए उनको वरिष्ठ अधिकारियों ने परमिशन भी दे दी।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कोरॉना का टेस्ट दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से करवाया था। भट्ट की रिपोर्ट कल शाम पोज़िटिव आने से परिसर में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि कल रिपोर्ट आने से पहले ही इन्होंने एक प्रोग्राम की रिकॉर्डिंग की थी जिसमें अभिषेक सिंह (आईएएस, सीईओ, My Gov.In) सौरभ गौर (आई ए एस, जॉइंट सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ आई टी) मौजूद थे। चश्मदीदों ने बताया की भट्ट ने न सिर्फ शो किया बल्कि सिंह और गौर को बिना मास्क स्टूडियो के बाहर तक छोड़ने भी गयीं।
सवाल ये उठता है कि जब प्रशासन ( कर्नल मनीष चुघ (ए डी जी, एडमिन) को ये पता था कि सकल भट्ट अपना कारोना टेस्ट के लिए सैंपल दे चुकी हैं तो भी उन्हें आने की इजाज़त क्यूं दी गई।

इस लापरवाह व्यवहार से दूरदर्शन न्यूज के लगभग सभी साथी कर्मचारी बहुत नाराज़ हैं। इन लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shariq Husain

    July 17, 2020 at 10:42 pm

    Wishing and praying that Sakal Bhatt has a speedy recovery. Stay safe. I pray she will surely fight this and come out negative soon. My best wishes are with her… Shariq Husain… Her well wisher.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन