Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अपने दर्शकों के लिए इन दो बदलावों के साथ हाजिर हुआ ‘डीडी किसान’

किसानों पर बेस्ड दूरदर्शन का चैनल डीडी किसान का लोगो बदल गया है. नए लोगो में पहले की हरियाली में फंसी गेहूं की बालियाँ उभरकर निकल आई हैं.

बता दें कि डीडी किसान की लॉन्चिंग नौ साल पहले 26 मई 2015 को हुई थी. दूरदर्शन किसान की स्थापना का उद्देश्य था कि वह दर्शकों को मौसम, मार्केट्स इत्यादि की जानकारी मुहैया कराता रहे. खासकर किसान वर्ग को.

इसी क्राइटेरिया को ध्यान में रखते हुए चैनल पर किसानों से जुड़े कार्यक्रम दिखाए जाते हैं. जिनमें खेती-बाड़ी, बागवानी, पशुपालन व अन्य तरह के कार्यक्रम प्रसारित होते हैं.

इसके अलावा एक खास बात और है कि चैनल में दो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एंकर रिपोर्ट पेश करी नजर आएंगी. इनका नामकरण भी हुआ है, एक का नाम एआई कृष और दूसरे का नाम एआई भूमि बताया जा रहा है.

दोनों एआई एंकर्स देश-विदेश के अनुसंधानों, अनाज मंडियों में फेरबदल को लेकर जानकारी देंगी. इन एआई एंकर्स की खासियत 50 भाषाओं में बात कर लेना भी बताया जाता है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन