Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हिट है दीपक शर्मा का यूट्यूब चैनल, रोजाना सात से दस लाख देखा जाता है केवल एक वीडियो!

कन्हैया शुक्ला-

वरिष्ठ खोजी पत्रकार दीपक शर्मा को आखिरकार उनका खोया हुआ आडियेंस / दर्शक वर्ग मिल ही गया. आजतक न्यूज चैनल में खोजी टीम के मुखिया रहे दीपक शर्मा ने न्यूज चैनल को अलविदा कहने के बाद कई प्रयोग किए, कई संस्थानों में कार्यरत रहे. पर उनकी भटकती आत्मा को सुकून मिला आखिरकार यूट्यूब पर आकर.

यहां खुद का यूट्यूब चैनल ऐसा हिट हुआ कि वे हर रोज जो एक वीडियो कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद डालते हैं, वह छह से दस लाख व्यूज चौबीस घंटे में ही पा जाता है. वे हर रोज केवल एक वीडियो डालते हैं. इसके लिए काफी वक्त वे रिसर्च में लगाते हैं.

दीपक शर्मा का पत्रकारीय व्यक्तित्व काफी विशाल है. हिंदी अखबार, अंग्रेजी अखबार, न्यूज चैनल, न्यूज एजेंसी, अब डिजिटल प्लेटफार्म. हर तरह के मीडिया माध्यम में दीपक खुद को शीर्ष तक ले गए. रिपोर्टिंग, डेस्क, शोध, स्क्रीन, स्टिंग, स्क्रिप्टिंग… सब कुछ के उस्ताद हुए. यही कारण है कि वे जिस टापिक पर शोध कर अपना डेली शो यूट्यूब के लिए रिकार्ड करते हैं, वो दर्शकों को सम्मोहित कर लेता है.

दीपक शर्मा के यूट्यूब चैनल के चौदह लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनका वीडियो कंटेंट सत्ताओं की खबर लेता है, सियासी उठापटक की खबर देता है, पॉवर सेंटर्स के प्रति आलोचनात्मक रुख रखता है. जिस अदृश्य लक्ष्मण रेखा पर पहुंचकर मुख्यधारा के न्यूज चैनलों के माइक झुक जाते हैं और एंकरों के मुंह सिल जाते हैं, वहीं से दीपक शर्मा अपने शो को शुरू करते हुए आगे बढ़ते हैं और अपने दर्शक को अचंभित करने वाले जानकारियों विश्लेषणों सूचनाओं घटनाक्रमों से अवगत कराते हैं.

इन्हीं तेवर के कारण दीपक न्यूज चैनलों और उससे पहले अखबारों में लोकप्रिय रहे. उनको चाहने वाला दर्शक वर्ग एक बार फिर से उन्हें पा चुका है, यूट्यूब के जरिए. अब यहां दीपक शर्मा के उपर कोई एडिटर इन चीफ नहीं है जो उन्हें रोके-टोके. वे खुद के अपने बॉस हैं और अपने दम पर हर माह लाखों रुपये अर्जित कर रहे हैं, साथ ही काम की संतुष्टि पा रहे हैं जो शायद कहीं और न मिलता. तो ये है डिजिटल जर्नलिज्म का नया दौर जहां अच्छे पत्रकार अब खुद में एक संस्थान बन गए हैं.

देखें दीपक शर्मा के हाल के कुछ वीडियोज-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन