Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जाने-माने रक्षा पत्रकार कर्नल प्रेम नाथ खेड़ा का निधन!

जाने-माने डिफेंस पत्रकार कर्नल प्रेम नाथ खेड़ा के निधन की ख़बर सामने आई है. कर्नल खेड़ा 77 वर्ष की उम्र तक अपनी रक्षा समाचार प्रदाता एजेंसी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे.

कर्नल खेड़ा हिंदुस्तान टाइम्स, द पायनियर, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी और वीर अर्जुन जैसे स्थापित अख़बारों में गहन रक्षा विश्लेषण संपादकीय लिखते रहते थे. 

उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमएससी की पढ़ाई की थी इसके अलावा IIMC व जेएनयू से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन भी किया था. 

कर्नल खेड़ा की डिफेंस न्यूज एजेंसी ‘एशिया डिफेंस न्यूज इंटरनेशनल’ (ADNI) भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशिया की सबसे बड़ी डिफेंस न्यूज एजेंसी बन चुकी है. लगभग 130 से अधिक समाचार पत्र-पत्रिकाएं ADNI की डिफेंस न्यूज फीड की सेवाएं ले रहे हैं.

इसके अलावा उन्होंने सेना को तकरीबन 30 साल सेवाएं दीं. कर्नल खेड़ा 17 वर्षों तक सेना में जनसंपर्क अधिकारी, उसके बाद थल सेना, वायु सेना व नौसेना के जनसंपर्क विभाग में डायरेक्टर के बतौर योगदान दे चुके थे. 

उन्हें डिफेंस डॉक्यूमेंट्री के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका था. 85 वर्ष की उम्र में 25 जनवरी की दोपहर हार्ट बीट रूकने से उनका निधन हो गया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन