Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देवरिया में आपसी खींच-तान की वजह से 26 जनवरी को नहीं सम्मानित हो सके पत्रकार

देवरिया। देवरिया में पत्रकारों की आपसी मनमुटाव की वजह से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मानित होने से वंचित हो गए। पत्रकार भाईयों की आपसी खींच तान के कारण पुलिस अधीक्षक ने इस दलदल में पड़ने से दूर रहना ही बेहतर ही समझा। इसका एक तरफ जहां कुछ पत्रकारों को दर्द हैं तो वहीं तो वहीं कुछ पत्रकार बेहद प्रसन्न हैं कि चलो अच्छा हुआ, कोई सम्मानित नहीं हुआ, वरना जो सम्मानित हो जाता वह दूसरे को हीन भावना से देखता। 

66वें गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर जिले के कई गणमान्य एवं समाज तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान प्रदान करने वालों को सम्मानित किया गया। उन्हें शील्ड एंव प्रशस्ति पत्र के अलावा नगद धनराशि भी दिया गया।  कुछ इसी तरीके से पत्रकारिता के क्षेत्र में कुछ अच्छा एवं बढ़िया पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किये जाने की योजना पुलिस विभाग की योजना थी, जिसके लिए बकायदा पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पत्रकारों को उनके ई मेल पर सूचित भी किया गया था। पत्रकारों को अच्छी पत्रकारिता किए जाने के बाबत पुलिस विभाग को जानकारी उपलब्ध करानी थी। इस बाबत कई पत्रकारों ने अपने आलेख पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता जवाहर लाल गुप्ता तक प्रस्तुत भी कर दिया था।  लेकिन बताया जाता है कि पत्रकारों की आपसी खींच-तान की वजह से पुलिस अधीक्षक डा0 एस चनप्पा ने इसे निरस्त कर दिया। इस बाबत पूछने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पत्रकारों को सम्मानित करने की तैयारी थी लेकिन किन्ही कारणों से इसे निरस्त कर देना पड़ा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन