Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ नवदीप सेतिया को धमकाने वाले दो डेरा समर्थक गिरफ्तार

सिरसा। साध्वियों के यौन शोषण के इल्जाम में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल के लिये सज़ा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थकों द्वारा गुरमीत की फोटो को घर से और लॉकेट को अपने गले से निकाल फेंकने की खबरें आ रहीं हैं। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे डेरा प्रेमी हैं जिन्हें सच सुनना रास नही आ रहा। इन लोगों ने 24 घण्टे खबरियां चैनलों और अखबारों में बाबा के नए नए कारनामों से खीज खाकर पत्रकारों को धमकियां देनी शुरू कर दी है।

पत्रकार को धमकी देने का एक ताजा मामला सिरसा से सामने आया है। सिरसा में पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ नवदीप सेतिया को कई दिनों से कुछ डेरा समर्थकों की ओर से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे थे। कॉल करने वाले डेरा समर्थकों ने नवदीप सेतिया को इस बात के लिए धमकाया कि वह डेरा के संदर्भ में अपने अखबार में खबरें क्यों छाप रहे हैं।

आखिरकार, 17 सितंबर शाम को सिरसा शहर थाना में दो डेरा प्रेमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। इस मामले में मोहाली के खरड़ निवासी सुखविंद्र सिंह और सिरसा के कीर्ति नगर निवासी जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गुरमीत सिंह पर 2002 में सिरसा के एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार छत्रपति की हत्या करवाने का मामला सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। अब पत्रकार को धमकी देने का मामला आया तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की है। ऐसे में यह कहना गलत नही होगा कि कुछ बिगड़ैल और वाहियात डेरा प्रेमियों की वजह से पूरी दुनिया में डेरा बदनाम हुआ और इन्हीं हरकतों की वजह से डेरा चीफ सलाखों के पीछे है, किंतु अब भी डराने-धमकाने के ‘खेल’ कुछ डेरा प्रेमियों का शौक बना रहना समाज के लिए खतरनाक संकेत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन