Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार के फोटोग्राफर का आतंकी कनेक्शन!

बिहार से खबर है कि हिन्दुस्तान अखबार के एक फोटोग्राफर का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. हिन्दुस्तान अखबार के भोजपुर जिले के फ़ोटोग्राफ़र देवराज ओझा का एक फोटो इनदिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह आतंकियों-नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले संतोष सिंह के साथ मस्ती भरे माहौल में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. जो फोटो वायरल हो रहा है उसमें संतोष सिंह बेड पर लेटा है और देवराज ओझा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.

नाम ना छापने की शर्त पर आरा के एक रिपोर्टर ने बताया कि चर्चित AK-47 मामले में NIA की टीम ने हिन्दुस्तान अखबार के फ़ोटोग्राफ़र देवराज ओझा से घंटों पूछताछ की है. उक्त रिपोर्टर ने यह भी बताया कि अखबार में नौकरी करने से पहले देवराज छोटे हथियारों का कारोबार करता था. इसके बाद उसने खुद को बचाने के लिए हिन्दुस्तान अखबार का दामन थाम लिया.

2017 में आरा के कलेक्ट्रेट तालाब के पास हुए ठेकेदार कुक्कू पांडेय हत्याकांड मामले में भी देवराज का नाम उछला था परंतु पत्रकार होने के कारण वह उसमें बच निकला. उस वक्त शराबबंदी होने के बावजूद कलेक्ट्रेट तालाब के पास शराब की महफ़िल सजती थी जिसमें थोडे से विवाद में कुक्कू पांडेय की हत्या कर दी गई थी. जो भी हो पर हिन्दुस्तान अखबार के फ़ोटोग्राफ़र के साथ आतंकी कनेक्शन को लेकर अब अखबार के लोग भी सकते में हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन