Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर वाले ‘धाकड़ खबर’ यूट्यूब न्यूज चैनल के साथ हो गया खेल!

ध्यानार्थ यशवंत जी,
संपादक
भड़ास4मीडिया

महोदय, ‘बेखौफ जुबा बेबाक अंदाज़’ के साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारियों को गंभीरता से अंजाम दे रहे ‘धाकड़ खबर’ न्यूज़ चैनल को हैक कर यू-ट्यूब से डिलीट कर दिया गया है. इससे ‘धाकड़ खबर’ की पूरी टीम काफी परेशान है और आपसे मदद की उम्मीद रखती है

वर्तमान समय में धाकड़ खबर न्यूज़ चैनल के साढ़े 11 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. 12 करोड़ से ज़्यादा व्युवर्स हैं. ये सब महज़ ढाई साल के अंदर हुआ है. धाकड़ खबर का कोर्ट बुलेटिन एक ऐसा बुलेटिन है जो अखबार या टीवी की दुनिया में कहीं पर भी देखने को नहीं मिलता है. इसी तरह धाकड़ खबर का “बंगाल बुलेटिन”, “बहुजन समाचार”, “यूपी के जंगलराज पर बुलेटिन” के अलावा बहुत सारी राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक खबरों के विश्लेषण को खूब सराहा जाता है.

1 अक्तूबर 2019 को किसी ने पहले इस चैनल को हैक किया और फिर कुछ देर बाद इसको यू-ट्यूब से डिलीट कर दिया. इसके बाद धाकड़ खबर की टीम यू-ट्यूब से इस बारे में लगातार संपर्क बनाए हुए है और साथ ही इस बारे में साइबर-क्राइम से भी इसकी शिकायत कर रही है ताकि कानूनी रूप से भी इसकी जांच की जाए कि हैकिंग के पीछे कौन है?

पर हम जानते हैं हमारी रिपोर्टिंग से किसकी राजनीति को नुकसान पहुँच रहा है और वही लोग हमारे चैनल के साथ ये सब कर रहे हैं या करवा रहे हैं. उन लोगों को एक बात और साफ तौर पर बता देना चाहते हैं कि फरवरी 2016 में “हिंदुस्तान” और अक्तूबर 2016 में “दैनिक जागरण” से निकाल दिए जाने के बाद जब हमारी पत्रकारिता का सफा नहीं रुका तो अब क्या रुकेगा. वो एक धाकड़ खबर को बंद करवाएँगे हम दूसरे धाकड़ खबर शुरू कर लेंगे. लेकिन हमारी पत्रकारिता को किसी भी तरह से रोक नहीं पाएंगे.

फिलहाल हम लोग नए यूट्यूब चैनल “धाक्क्ड समाचार” के ज़रिए यू-ट्यूब पर अपनी पत्रकारिता को जारी रखे हुए हैं और ये सिलसिला ऐसे ही बदस्तूर जारी रहेगा.

इस विषय में आपकी मदद की जरूरत है, क्योंकि आप ऐसी आवाज़ों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं. इसलिए जो भी मुमकिन हो वो हमारी मदद करें. साथ ही हमारा मार्गदर्शन भी करें कि हमें आगे कैसे और किस तरह से काम करना चाहिए.

अकरम रईस खान

चीफ रिपोर्टर

[email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
4 Comments

4 Comments

  1. धीरज कुमार

    October 2, 2019 at 8:36 pm

    बंधुवर, दरअसल वीडियो अपलोड करते समय सावधान रहने की जरूरत है। मैं कुछ यूट्यूब चैनलों के लिये कंसल्टेंट हूं और उनकी कमाई बढ़ाने व सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करता हूँ। कुछ महत्वपूर्ण सुझावों पर ध्यान दें।
    हमेशा 2 स्टेप वेरीफिकेशन लॉगिन का इस्तेमाल करें। लॉगिन पासवर्ड केवल सीमित लोगों के पास रखें। हर अपलोड के बाद लॉगआउट अवश्य करें।
    वर्तमान समस्या के लिये गूगल से संपर्क करें।

  2. Akram Raees Khan

    October 3, 2019 at 6:09 pm

    Thanks sir

  3. Ismail Mohamed Sultan

    October 3, 2019 at 6:42 pm

    Heats up your team efforts
    All Mighty Allah save your entire team
    Regards
    Sultan

  4. Salman khan

    October 3, 2019 at 8:05 pm

    Iss waqt ki aap sabse acchi reporting kar rahe hai or inshallah aage bhi kartey rahenge.. Apke iss youtube channel par koi farak nahi padega jaiske aap jatntey hai ab logo ne bohot ziyada dhakad news ko sunna shuru kardiya hai or inshallah aage bhi Yeh silsila jari rahega.. All the best janab akram rais sahab.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन