Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर हरियाणा के संपादक धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को नई जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर प्रबंधन ने अपने हरियाणा एडिटर को प्रमोट कर नई ज़िम्मेदारी दी है। धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को अब दिल्ली ले आया गया है। दैनिक भास्कर हरियाणा के संपादक धर्मेंद्र सिंह भदौरिया अब प्रमोट होकर राष्ट्रीय राजनीतिक संपादक हो गये हैं।

धर्मेंद्र भैया को मैंने बहुत क़रीब से देखा जाना है। चीफ़ सब के दौर से दैनिक भास्कर के नेशनल पोलिटिकल एडिटर तक की यात्रा तक। मजबूत जन संपर्क, सरल स्वभाव और लिखने की ललक हमेशा उनमे रही। कितने भी बड़े पद पर रहे हों रिपोर्टिंग सदैव उनके साथ रही। खबर लिखना अनवरत जारी रहा, जैसा की आमतौर पर संपादक नहीं करते हैं या बहुत कम करते हैं। आज इस सुखद खबर से ख़ुशी हुई। अंत में बताते चलें कि मेरा गाँव धर्मेंद्र जी का ननिहाल है और रिश्ते में मेरे बुआ के लड़के हुए। इसलिये प्रसन्नता और अधिक है। पुनः बधाई!

-प्रशांत राजावत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन