Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

ईमानदारी के आईने में DIG भुल्लर: 22 करोड़ की ड्रग्स, किलो में सोना, और विदेशों में इन्वेस्टमेंट

चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार और ड्रग्स कंट्रोल से जुड़े एक बड़े खुलासे में DIG हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी हुई है! 22 करोड़ रुपये की ड्रग्स और 71 प्रॉपर्टी के साथ-साथ 2.5 किलो सोना भी बरामद हुआ है। इस मामले में भुल्लर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है, जिसमें 3 लोकेशन से हथियार और 100 राउंड गोली भी मिली हैं। पढ़िए इस सनसनीखेज खबर का पूरा अपडेट!


इस मामले में पत्रकार अरविंद चोटिया ने लिखा है-

DIG साहब का व्यक्तित्व प्रेरक है… 2007 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने सिर्फ 18 वर्षों में इतना कुछ कर लिया। जो सात करोड़ कैश मिला है वह तो कुछ भी नहीं। जो ढाई किलो सोना मिला है वह तो कुछ भी नहीं है।

असल इन्वेस्टमेंट उन्होंने प्रॉपर्टी में किया है और आमतौर पर अफसर लोग भारत की भूमि पर ही प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोचते हैं। डीआईजी साहब ने इस मामले में देश की सीमाओं को लांघ दिया। दुबई कनाडा तक में प्रॉपर्टी बनाकर उन्होंने यह दिखा दिया है कि वे बड़ा सोचते हैं।उनका यह कदम हमें प्रेरणा देता है कि सपने ऊंचे होने चाहिए और कोई बाउंड्री नहीं होनी चाहिए। प्रॉपर्टी की संख्या 71 है जो डीआईजी साहब की कड़ी मेहनत और उच्च महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। उन्होंने प्रतिवर्ष औसतन करीब चार प्रॉपर्टी खरीदी हैं।

वैसे देखा जाए तो यह कोई बहुत बड़ी संख्या नहीं है। बेमतलब में जो कैश घर पर रखा हुआ था उससे चार-छह प्रॉपर्टी और भी खरीदी जा सकती थी लेकिन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह बात चली थी कि कुछ कैश घर पर भी रखना चाहिए ताकि वक्त जरूरत काम आए।

देशभर में कार्यरत आईएएस और आईपीएस अफसरों को डीआईजी साहब से सीखना चाहिए कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। कायदे से तो सरकार को लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में शुरुआत में ही डीआईजी साहब के कुछ लेक्चर रख देने चाहिए। ऐसा दूरदर्शी और समझदार अधिकारी और कहां मिलेगा?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन