Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

डिजिटलाइजेशन के इस युग में आप चौतरफा फंस चुके हैं, बिना ओटीपी बदल जा रहा आधार नंबर!

सुरेश चिपलुनकर-

कुछ भी सुरक्षित नहीं है… न आप… न ही आपका डाटा… ना ही आपकी जानकारी…

कई सरकारी विभागों के लोग आज भी गूगल शीट से लेकर जीमेल के भरोसे सरकारी कामकाज चला रहे हैं… हैकर्स चारों तरफ पसरे पड़े हैं… डिजिटल चोरी, अरेस्ट के मामले में सरकार केवल सावधान ही कर पाती है… पीड़ितों के पैसे बहुत ही कम मामलों में वापस मिल पाते हैं…

और अब AI के आने के बाद तो सोशल मीडिया पर मौजूद लड़कियों और महिलाओं के फोटो एवं वीडियो से और भी कई खतरनाक खेल होने जा रहे हैं…

परन्तु अब आप कुछ नहीं कर सकते, आप चौतरफा डिजिटल माहौल में फँस चुके हैं… सिवाय इसके कि भगवान् से प्रार्थना करें कि आप सुरक्षित रहें और आप पर कोई मुसीबत न आए…

पोस्ट पर आए कुछ कमेंट भी पढ़ें…


मुकेश पंजियार-

मुझे कहा जा रहा है अपने साथ किसी भी महिला का फोटो डालिये और आप वीडियो में उसे किस करते हुए नजर आएंगे।

आप समझ रहे हैं ना ये कितना ख़तरनाक बात है।

सुरेश चिपलुनकर-

हाँ… आजकल बहुत मामूली है… हाल ही में कुम्भ में स्नान करते हुए सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान, शाहरुख खान के चित्र सोशल मीडिया पर आए… इसके अलावा, शुभमन गिल के साथ तेंदुलकर की लड़की… अथवा सारा अली खान के साथ यशस्वी जायसवाल के तमाम फोटो घूम रहे हैं… जबकि ये सारी फर्जी फोटो हैं, AI से बनाई हुई…

सौम्या चतुर्वेदी-

आधार डेटा सरकार ने खुद बेचा है , ये खेल तो नोटबंदी के बाद ही शुरू हो गया था ,

UIDAI के लिए काम किया है हमने बहुत हमारी टीम ने ऑडिट भी करके दी थी

शिवा अद्वैता भारद्वाज-

डिजिटलइजेशन सबसे बडा यन्त्र है लोगों को गुलाम बनाने का… इस निर्देश में पूरी दुनिया को डिजिटलइजेशन की ओर तेजी से धकेला जा रहा है विकासवादी विनाश के नाम पर

विवेक रस्तोगी-

फ्रॉड का काम शुरू करें, केवल ₹30 के इन्वेस्टमेंट से … ये भी रोजगार है, निर्मला बेन देखना इस पर भी टैक्स लगा देगी


ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन