Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बेगुनाह को जेल भेजने में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का जवाब नहीं, जानिये ताजा केस!

बैंक घोटाले की परतें खोल रहे वरिष्ठ पत्रकार को शाबाशी देने की बजाय असम पुलिस ने जेल भेज दिया!

सम के एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल The Cross Current के मुख्य रिपोर्टर और गौहाटी प्रेस क्लब के सहायक महासचिव दिलवार हुसैन मोजुमदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोजुमदार को मंगलवार दोपहर पानबाजार पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां उन्हें नौ घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया। आधी रात के बाद उनकी औपचारिक गिरफ्तारी हुई।

उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिनमें आपराधिक धमकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी का कारण यह बताया जा रहा है कि उन्होंने एक सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक से कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवाल-जवाब किए थे। इस मामले को लेकर पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के बीच चिंता जताई जा रही है।


दीपक शर्मा-

बेगुनाह को जेल भेजने में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का जवाब नहीं। ताजा मामला वरिष्ठ पत्रकार दिलावर मजूमदार का है जो असम कोपरेटिव बैंक में घोटाले की परतें खोल रहे थे। घोटाले की आंच सत्ता के शीर्ष तक आ रही थी।

लिहाजा पत्रकार को बहाने से SC/ST एक्ट में फंसाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

मजूमदार पर पुलिस का आरोप है कि उन्होने बैंक के एक अफसर को जातिसूचक शब्द कहे। उधर पत्रकारों का कहना है कि मजूमदार ने ऐसी कोई बात ही नहीं की। बहरहाल बैंक का घोटाला ठंडे बस्ते में है और जिस पत्रकार ने इतना बड़ा खुलासा किया वो जेल में है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन